in , , , , ,

वार्ड नंबर 7 में आस्था और भक्ति का दिखा अद्भुत संगम, 14 सितंबर को विधि-विधान से हुई गणपति स्थापना, सात दिनों तक गूंजे आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम, 20 सितंबर को भावपूर्ण माहौल में हुआ गणपति विसर्जन

अंबेडकर पार्क में श्रद्धा के साथ विराजे गणपति बप्पा, रिद्धि सिद्धि विनायक कमेटी के नेतृत्व में कई दिनों तक चले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम, वार्डवासियों की सहभागिता के बीच विधि-विधान से हुआ विसर्जन

टनकपुर/वार्ड नंबर 7 की जनता की ओर से अंबेडकर पार्क में भगवान गणपति की प्रतिमा की स्थापना 14 सितंबर को पूरे विधि-विधान एवं रीति-रिवाजों के साथ की गई। गणपति स्थापना के साथ ही क्षेत्र में श्रद्धा, भक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा।

गणपति महोत्सव के दौरान प्रतिदिन सुबह और शाम भगवान गणपति की आरती एवं पूजा-अर्चना की गई। वहीं रात्रि में नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए विभिन्न सांस्कृतिक एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें वार्ड के बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रमों में वार्डवासियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग एवं सहभागिता निभाई, जिससे पूरा आयोजन सामूहिक एकता और धार्मिक आस्था का प्रतीक बना रहा।

आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए ‘रिद्धि सिद्धि विनायक कमेटी’ का गठन किया गया। कमेटी की अध्यक्षता तुलसी कुंवर ने की। कमेटी में श्रीमती सुनीता कुंवर, श्रीमती गुड़िया, श्रीमती कविता, श्रीमती बबीता देवी, श्रीमती कमलेश देवी, कल्पना स्वामी शर्मा, नीरज कश्यप, प्रियंका ठाकुर, प्राची शुक्ला, दीपा माहरा, चंदा बेलवाल, संतोष कुमार, यशवंत, सचिन, पिंकी शर्मा, रेनू शर्मा, प्रियंका शर्मा, श्रीमती नन्ही देवी, गीता बिष्ट, रीता, रीता मिश्रा, सुनीता सक्सेना, सोनाली सक्सेना, मंजू प्रजापति सहित वार्ड के अनेक लोगों ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाई।

कमेटी की ओर से आयोजन में सहभागिता करने वाले महिला एवं पुरुष सदस्यों को सम्मानित किया गया तथा रिद्धि सिद्धि विनायक कमेटी में विभिन्न सदस्यों को उनकी जिम्मेदारियों के अनुसार पदभार भी सौंपा गया। इस दौरान सभी सदस्यों ने धार्मिक आयोजन को आपसी सहयोग, सौहार्द और अनुशासन के साथ संपन्न कराने में योगदान दिया।

गणपति स्थापना के बाद कई दिनों तक चले धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों के उपरांत 20 सितंबर 2026 को भगवान गणपति की प्रतिमा का विधि-विधान और पूरे रीति-रिवाज के साथ विसर्जन किया गया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने भगवान गणपति से सुख-समृद्धि, शांति और क्षेत्र की खुशहाली की कामना की। गणपति बप्पा के जयकारों के साथ श्रद्धालु विसर्जन यात्रा में शामिल हुए और भावपूर्ण वातावरण में भगवान गणपति को विदाई दी।

आयोजन समिति एवं वार्डवासियों ने गणपति महोत्सव को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। पूरे आयोजन में वार्डवासियों की सामूहिक सहभागिता ने सामाजिक एकता, आपसी भाईचारे और धार्मिक आस्था की सुंदर मिसाल प्रस्तुत की।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खटीमा में सीएम धामी की माता श्रीमती बिशना देवी ने सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, केक काटकर दी स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं

‘स्वच्छता में सहभाग, स्वच्छ भारत, विकसित भारत’ के संकल्प के साथ इज्जतनगर मंडल में चला व्यापक स्वच्छता अभियान, बरेली से लेकर काठगोदाम, हल्द्वानी, रुद्रपुर, काशीपुर और पीलीभीत तक रेलवे स्टेशनों पर हुई विशेष सफाई