in , , , , , , ,

खटीमा में सीएम धामी की माता श्रीमती बिशना देवी ने सादगी और श्रद्धा के साथ मनाया पीएम मोदी का जन्मदिन, केक काटकर दी स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन पर खटीमा में सादगीपूर्ण आयोजन, सीएम धामी की माता बिशना देवी ने तस्वीर के समक्ष केक काटकर मनाई खुशी, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की माता श्रीमती बिशना देवी ने खटीमा स्थित अपने आवास पर सादगी और श्रद्धा के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर उन्होंने केक काटने के साथ दीप प्रज्वलित कर प्रधानमंत्री मोदी के स्वस्थ, सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

श्रीमती बिशना देवी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर के समक्ष केक काटकर जन्मदिन की खुशियां मनाईं और प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने देश की निरंतर प्रगति, समृद्धि तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की गति आगे भी जारी रहने की कामना की।

इस अवसर पर खटीमा पहुंचे राज्यमंत्री राम सिंह कैड़ा, राज्यमंत्री किशन सिंह बिष्ट, भाजपा नेता रनदीप पोखरिया, अनुपमा शर्मा सहित क्षेत्र के अन्य लोगों ने भी श्रीमती बिशना देवी के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जन्मदिन मनाया। उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की माता के आवास पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर आयोजित यह सादगीपूर्ण कार्यक्रम क्षेत्र में चर्चा का विषय रहा। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने आपसी सौहार्द के साथ प्रधानमंत्री के जन्मदिन की खुशियां साझा कीं और देश की उन्नति एवं विकास की कामना की।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दिव्यांग बच्चों के बीच सीएम धामी ने मनाया अपना जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक और बिताया आत्मीय पल, बोले—सहानुभूति नहीं, अवसर और सशक्तिकरण की जरूरत

वार्ड नंबर 7 में आस्था और भक्ति का दिखा अद्भुत संगम, 14 सितंबर को विधि-विधान से हुई गणपति स्थापना, सात दिनों तक गूंजे आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रम, 20 सितंबर को भावपूर्ण माहौल में हुआ गणपति विसर्जन