वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। गांधी मैदान में आयोजित मुख्य ध्वजारोहण कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद टनकपुर के अध्यक्ष श्री विपिन कुमार (एडवोकेट) ने सभासदगणों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्री विपिन कुमार ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता हमें महान बलिदानों के बाद प्राप्त हुई है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान दे। पालिकाध्यक्ष ने नगर क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं को मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद टनकपुर द्वारा पालिका में तैयार की गई कम्पोस्ट खाद का नगरवासियों को वितरण भी किया गया। इस पहल के माध्यम से स्वच्छता, जैविक कचरे के उचित प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह में नगर पालिका की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मीडिया के क्षेत्र में कार्य करने वाले पत्रकारों, जल पुलिस, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों के साथ पूर्व सैनिकों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, स्कूली बच्चों एवं सभासदगणों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी श्री ऋषभ उनियाल, दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती किरण देवी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री श्री शिवराज सिंह कठायत, पूर्व पालिका अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी पाण्डेय, कु. तुलसी कुंवर, श्री धर्मानन्द पाण्डेय, श्री रोहताश अग्रवाल, श्री भगवत सरन, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री वैभव अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती निशा वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विनोद प्रकाश सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। इसके अलावा सभासद श्री दिनेश कुमार, श्री हसीब अहमद, श्री दिलदार अली, श्री वकील अहमद, श्रीमती वर्षा शर्मा, कु. सख्या बाल्मिकी, श्री चर्चित शर्मा, श्रीमती आशा भट्ट, श्रीमती बबीता वर्मा, श्री शैलेन्द्र सिंह, श्रीमती सविता बिष्ट, नामित सभासद श्रीमती रीता कलखुड़िया, श्री निगम गुप्ता, श्री धर्मपाल आर्य, श्री मुकेश साहू, पूर्व सभासद श्री योगेश पाण्डेय सहित पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में पालिका के श्री बसंत राज चन्द, श्री विनोद चन्द्र बिष्ट, श्री हेमंत टण्डन, श्री अजय सजवान, श्रीमती अनुराधा यादव, श्रीमती प्रिया बिष्ट, श्री शकुन, श्री हरिदत्त पंत, श्री प्रमोद प्रकाश, श्री प्रकाश नेगी, श्री मनोहर सिंह, श्री राम रतन, श्री राकेश, श्रीमती उर्मिला देवी, श्री कमलेश, श्री विशाल बाबू सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत रहा तथा उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की एकता, अखंडता एवं विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
दिव्यांग बच्चों के बीच सीएम धामी ने मनाया अपना जन्मदिन, बच्चों के साथ काटा केक और बिताया आत्मीय पल, बोले—सहानुभूति नहीं, अवसर और सशक्तिकरण की जरूरत
कोतवाली टनकपुर की सुरक्षा व्यवस्था से लेकर CCTNS और आपदा प्रबंधन तक का लिया जायजा, क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल ने पुलिसकर्मियों को मुस्तैदी और अनुशासन के साथ ड्यूटी करने के दिए निर्देश
in Uncategorized, Business, Health, News, Politics, Research, Tech, Trending, अपराध, राजनीति, राज्य टनकपुर के मनिहारगोठ में नाना साइकिल स्टोर के पास अधर में लटका सड़क निर्माण, खराब रास्ते से परेशान लोग बोले—प्रशासन निकाले स्थायी समाधान
in Uncategorized, Business, Health, News, Politics, Research, Tech, Trending, अपराध, राजनीति, राज्य अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर टनकपुर में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश, न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी ने छात्राओं को दिलाई विकसित भारत के निर्माण में योगदान की शपथ
in Uncategorized, Business, Health, News, Politics, Research, Tech, Trending, अपराध, राजनीति, राज्य कारगिल विजय दिवस पर टनकपुर ने वीर शहीदों को किया शत-शत नमन, पूर्व सैनिकों ने सुनाई रणभूमि की गौरवगाथा और युवाओं को दिया राष्ट्रसेवा का संदेश
in Uncategorized, Business, Health, News, Politics, Research, Tech, Trending, अपराध, राजनीति, राज्य जिला अस्पताल में पत्रकारों से कथित अभद्रता पर बढ़ा विवाद, चम्पावत जिला पत्रकार संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग
in Uncategorized, Health, News, Politics, Research, Tech, Trending, राजनीति, राज्य 15 वर्षों में एक हजार से अधिक लोगों को नई जिंदगी देने वाले जल प्रहरी रविंद्र सिंह उर्फ पहलवान और उनकी टीम का टनकपुर में सम्मान, जिला पंचायत ने किया साहस को सलाम।
in Uncategorized, Business, Health, News, Politics, Research, Tech, Trending, अपराध, राजनीति, राज्य बनबसा में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, घटना से लोगों में भारी रोष, बनबसा में मेडिकल स्टोर चलाता है आरोपी राज मुशर्रफ
in Uncategorized टनकपुर फायर टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा, बूम क्षेत्र और उचोलीगोठ विद्यालय में गिरे विशालकाय पेड़ों को हटाकर किया राहत कार्य
in Uncategorized, Business, Health, News, Politics, Research, Tech, Trending, अपराध, राजनीति, राज्य “मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” पर मंडल की समीक्षा बैठक में हुआ व्यापक मंथन, विकास, जनकल्याण और संगठन सशक्तिकरण का लिया गया संकल्प
in Uncategorized, Business, Health, News, Politics, Research, Tech, Trending, अपराध, राजनीति, राज्य ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर टनकपुर में भव्य सम्मेलन, महिलाओं ने भरी नई उड़ान, 33% आरक्षण पर सम्मेलन बना ऐतिहासिक।
in Uncategorized गैस संकट के बीच कालाबाजारी पर सख्ती: आयुक्त दीपक रावत का बड़ा एक्शन, कर्मचारियों पर FIR के आदेश
in Uncategorized, Business, Health, News, Politics, Research, Tech, Trending, राजनीति, राज्य गदरपुर विधायक अरविंद पांडे आज करेंगे मां पूर्णागिरि के दर्शन
in Uncategorized टनकपुर में आस्था को मिला नया सहारा, 50 वर्ष पुराने गुरु रविदास मंदिर के पुनर्निर्माण का शुभारम्भ