in , , , , , , , , , ,

“मोदी जी के 12 साल बेमिसाल” पर मंडल की समीक्षा बैठक में हुआ व्यापक मंथन, विकास, जनकल्याण और संगठन सशक्तिकरण का लिया गया संकल्प

“12 साल बेमिसाल” अभियान को लेकर मंडल की समीक्षा बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का लिया संकल्प

मंडल की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। बैठक में भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में हुए ऐतिहासिक विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा संगठन की आगामी कार्ययोजना पर विस्तृत चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में श्री शिवराज सिंह कठायत जी उपस्थित रहे। उन्होंने केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती पुष्पा विश्वकर्मा जी, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री विपिन कुमार वर्मा जी भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष सुश्री तुलसी कुवर जी ने की, जबकि सफल संचालन श्री हरीश कलोनी जी द्वारा किया गया।

कार्यक्रम में पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्री हर्षवर्धन सिंह रावत जी, वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता श्री रोहतास अग्रवाल जी, सघन सहकारी समिति अध्यक्ष श्री नारायण सिंह महर जी, ग्राम प्रधान उचोलीगो सहित मंडल के सभी शक्ति केंद्रों के पालक, संयोजक एवं प्रभारी उपस्थित रहे।

बैठक में वरिष्ठ कार्यकर्ता श्री हरीश भट्ट जी, श्रीमती हंसा जोशी जी, श्रीमती अनीता यादव जी, श्रीमती अनीता तिवारी जी, श्री नरेंद्र सिंह जी, श्री अशोक पाल जी, श्री शैलेंद्र जी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री गोलू मसीह अली जी, प्रदेश मंत्री अल्पसंख्यक मोर्चा श्री अमजद जी, ओबीसी मोर्चा की मंडल अध्यक्ष श्रीमती कोमल गिरी जी, महिला मोर्चा की पूरी टीम, श्री राम सिंह धौनी जी, श्री रिजवान जी, श्री कुमुद जोशी जी, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष श्री मुकेश जोशी जी एवं उनकी टीम, श्री कांति बल्लभ जोशी जी सहित मंडल, जिला एवं प्रदेश स्तर के अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अतिरिक्त बूथ अध्यक्ष श्रीमती गीता बिष्ट जी, श्री प्रेम वर्मा जी, शक्ति केंद्र संयोजक श्रीमती गुड्डी जी, श्री बिजेंद्र अग्रवाल जी एवं श्री धर्मपाल आर्य जी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने सहभागिता कर संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में विकसित भारत के संकल्प को साकार करने तथा केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने का संकल्प व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन संगठन की मजबूती, राष्ट्रहित और जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता के साथ हुआ।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टनकपुर में अवैध लकड़ी का बड़ा खुलासा: जमीन के नीचे दबाकर रखा था ‘काला खजाना’, वन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप

मानसून से पहले टनकपुर में बाढ़ का बढ़ा खतरा, बोरागोठ और घसियारामंडी के ग्रामीणों ने किरोड़ा पुल के नीचे 700 मीटर तक वायर क्रेट लगाने की उठाई मांग