in , , , ,

महिला सशक्तिकरण की अनोखी पहल: टनकपुर में खुला उत्तराखंड का पहला पिंक नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय

हीरा देवी भट्ट के नाम समर्पित राज्य का पहला पिंक लाइब्रेरी मॉडल लॉन्च

टनकपुर – 25 दिसम्बर 2025, गुरुवार

उत्तराखंड के चंपावत जिले के टनकपुर में आज शिक्षा और महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम उठाया गया। जिए पहाड़ समिति के सहयोग से प्रदेश का पहला “पिंक नागरिक निःशुल्क पुस्तकालय” स्व. हीरा देवी भट्ट के नाम पर स्थापित कर जनता को समर्पित किया गया। यह पहल विशेष रूप से महिलाओं और छात्राओं को सुरक्षित एवं संसाधनयुक्त अध्ययन स्थल उपलब्ध कराने के साथ आगे बढ़ाई गई है।

उद्घाटन समारोह में श्रीमती पार्वती जोशी ने फीता काटकर पुस्तकालय को शुभारंभ किया। उनके साथ Elara Capital London के CEO एवं अभियान संरक्षक श्री राज भट्ट तथा चंपावत के मुख्य विकास अधिकारी डॉ. गणेश सिंह खाती भी मंच पर उपस्थित रहे और संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

जिले के समन्वयक अनिल चौधरी पिंकी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह पुस्तकालय निःशुल्क नागरिक पुस्तकालय अभियान का 27वां और चंपावत का 21वां केंद्र है, तथा पहली बार इन्हीं प्रयासों के अंतर्गत राज्य में विशेष महिला पिंक लाइब्रेरी मॉडल की शुरुआत की गई है। उन्होंने कहा –

“हमारा लक्ष्य है कि बेटियाँ पढ़ें, आगे बढ़ें और प्रतियोगी परीक्षाओं में सफल हों। पुस्तकालय में बैठकर तैयार होने वाली हर छात्रा हमारी प्रेरणा है।” अभियान के माध्यम से अब तक 80 छात्र–छात्राओं ने प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता प्राप्त कर सरकारी सेवा में प्रवेश किया है, जो इस प्रयास की प्रभावशीलता दर्शाता है।

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई शिक्षक, सामाजिक कार्यकर्ता और नागरिक उपस्थित रहे। मंच एवं आयोजन में मोहित देउपा, अंजलि चंद, राकेश जोशी, राजपाल चौहान, मेघराज देउपा, रोहिताश अग्रवाल, डॉ. विनोद जोशी, धीरज मोनी तथा बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाएं एवं युवा शामिल हुए और पुस्तकालय की इस नई शुरुआत का स्वागत किया।

पिंक पुस्तकालय न केवल किताबों का केंद्र है, बल्कि बेटियों के सपनों को पंख देने का प्रयास है — एक ऐसा स्थान जहां सीखने, बढ़ने और आगे बढ़ने का हर अवसर उपलब्ध कराया जाएगा।

 

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

साहसिक बयान-कुत्ते शब्द का पर्याय वफादारी है, और मैं जनता के प्रति वफादार हूं, आनंद सिंह अधिकारी

वीर बाल दिवस पर रीठा साहिब गुरुद्वारे में भाजपा नेताओं ने गुरु गोविंद सिंह जी व साहबजादों को दी श्रद्धांजलि