चंपावत/रीठा साहिब:
वीर बाल दिवस के अवसर पर रीठा साहिब गुरुद्वारे में श्रद्धा व सम्मान के साथ विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा नेताओं ने सिख पंथ के दसवें गुरु श्री गुरु गोविंद सिंह जी तथा उनके साहबजादों जोरावर सिंह जी और फतेह सिंह जी की प्रतिमाओं पर पुष्पांजलि अर्पित कर मत्था टेका एवं उनके अद्वितीय बलिदान को नमन किया। इस अवसर पर गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के ग्रंथी निर्मल सिंह को सम्मानित किया गया।

भाजपा जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि व भाजपा संगठन के सह जिला प्रभारी हिमांशु बिष्ट ने कहा कि पूर्व की कांग्रेस व विपक्षी दलों की सरकारें तुष्टिकरण की राजनीति में लिप्त रहीं, जिसके कारण देश को सही इतिहास से वंचित रखा गया। उन्होंने कहा कि गुरु गोविंद सिंह जी के परिवार का बलिदान धर्म व राष्ट्र के लिए प्रेरणास्रोत है। सह प्रभारी हिमांशु बिष्ट अपने ओजस्वी व्यक्तित्व, संगठन को मजबूत करने की प्रतिबद्धता और सक्रिय कार्य शैली के लिए सदैव चर्चाओं में रहते हैं। वे संगठन विस्तार और सामाजिक समरसता के लिए निरंतर प्रयासरत रहते हैं।

हिमांशु बिष्ट ने कहा कि इसी गौरवशाली इतिहास को सम्मान देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने प्रत्येक वर्ष 25 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया है। उन्होंने इसे देश की संस्कृति और बलिदानी परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण कदम बताया।

प्रदेश मंत्री निर्मला मेहरा ने कहा कि भाजपा समाज व राष्ट्रहित के कार्यों में निरंतर आगे बढ़ रही है। उन्होंने संगठन में महिला शक्ति की भूमिका पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भाजपा परिवर्तन और राष्ट्रनिर्माण की धुरी बनकर काम कर रही है।
इसी क्रम में जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत ने भी कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भाजपा का उद्देश्य सेवा और संगठन है, और इसी सोच को लेकर कार्यकर्ता गांव-गांव तक पहुंच रहे हैं। इनके नेतृत्व में संगठन लगातार मजबूत हो रहा है।
भाजपा नेताओं ने बताया कि निर्मला मेहरा, हिमांशु बिष्ट और जिला अध्यक्ष गोविंद सिंह सामंत संगठन को जमीनी स्तर पर सशक्त बनाने के लिए सतत सक्रिय हैं। इनके नेतृत्व व मार्गदर्शन से कार्यकर्ता ऊर्जा के साथ मिशन 2024-25 की दिशा में कार्यरत हैं।
कार्यक्रम संचालन मंडल प्रभारी राजू बिष्ट ने किया।
इस अवसर पर भाजपा नेता सतीश पांडे, प्रदेश मंत्री निर्मला मेहरा, जिला महामंत्री मुकेश कांखुड़िया, मंडल अध्यक्ष जगदीश बोहरा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी, पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट गौरव पांडे, नवीन रसीला, देवेंद्र कल्याण, प्रदीप जोशी, पवन नाथ, सूरज कुमार, शैलेंद्र बोरा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


