in , , , , , ,

टनकपुर में अंकिता को न्याय दिलाने हेतु शांति मार्च आज, जन-जन से सहभागिता की अपील

समय 4:30 PM, स्थान पीलीभीत चुंगी—अंकिता के नाम आज जुटेगा टनकपुर

टनकपुर। “JUSTICE FOR ANKITA” की गूंज अब टनकपुर में भी तेज़ होने लगी है। अंकिता बेटी के लिए न्याय की मांग को लेकर शहरवासियों ने एकजुट होने का निर्णय लिया है। इसी क्रम में आज दिनांक 28 दिसंबर 2025, रविवार को सायं 4:30 बजे से टनकपुर पीलीभीत चुंगी से तुलसीराम चौराहा तक शांति मार्च निकाला जाएगा। कार्यक्रम का समापन तुलसीराम चौराहा में श्रद्धांजलि सभा के साथ सायं 6:00 बजे किया जाएगा।

आयोजन समिति ने टनकपुर क्षेत्र की माताओं, बहनों, युवाओं, भाइयों, बुजुर्गों और व्यापारी समुदाय से अपील की है कि वे बड़ी संख्या में पहुँचकर इस न्याय अभियान को ताकत दें। आयोजक डॉ. मदन सिंह महर ने कहा कि जब लोहाघाट, बनबसा, चम्पावत, देहरादून और संपूर्ण गढ़वाल क्षेत्र अंकिता बेटी को न्याय दिलाने के लिए आवाज उठा रहे हैं, तो टनकपुर कैसे पीछे रह सकता है।

मार्च का उद्देश्य स्पष्ट है—अंकिता मामले की सीबीआई जांच हो, और दोषियों को कठोरतम सजा मिले। कार्यक्रम पूर्णत: शांतिपूर्ण रहेगा और समाज के हर वर्ग से उपस्थिति की अपेक्षा की जा रही है।

स्थानीय नागरिकों में भी इस पहल को लेकर उत्साह देखा जा रहा है। शहर के कई युवाओं ने पोस्टरों व संदेशों के माध्यम से लोगों को जुड़ने का आह्वान किया है। उम्मीद है कि टनकपुर आज नारी सम्मान और न्याय की मांग को लेकर एक स्वर में खड़ा दिखाई देगा।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वीर बाल दिवस पर रीठा साहिब गुरुद्वारे में भाजपा नेताओं ने गुरु गोविंद सिंह जी व साहबजादों को दी श्रद्धांजलि

टनकपुर–जौलजीवी मार्ग पर 690 मीटर पुल अंतिम चरण में, चंपावत को मिलेगी नई रफ्तार