in , , , , , , , , ,

टनकपुर में गांधी-शास्त्री जयंती पर न्यायिक एवं पुलिस अधिकारियों ने दिया नशामुक्त समाज का संदेश, बाह्य न्यायालय से शहर के मुख्य मार्गों तक निकली जागरूकता रैली, ड्रग्स के खिलाफ लिया संकल्प

‘नशा नहीं शिक्षा अपनाओ, देश को खुशहाल बनाओ’ के नारों से गूंजा टनकपुर, गांधी-शास्त्री जयंती पर बाह्य न्यायालय की पहल, न्यायिक एवं पुलिस अधिकारियों ने निकाली नशामुक्ति और विधिक जागरूकता रैली

टनकपुर, 2 अक्टूबर 2026। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के सचिव के दिशा-निर्देशन में साक्षरता एवं विधिक जागरूकता कार्यक्रमों की श्रृंखला के अंतर्गत शुक्रवार को बाह्य न्यायालय टनकपुर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती श्रद्धा और गरिमा के साथ मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता सिविल जज जूनियर डिवीजन रुचिका नरूला एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी ने की।

कार्यक्रम का शुभारंभ सिविल जज जूनियर डिवीजन रुचिका नरूला द्वारा बाह्य न्यायालय परिसर में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान के साथ किया गया। इसके पश्चात महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान उनके आदर्शों, विचारों एवं राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को स्मरण करते हुए उपस्थित लोगों से उनके बताए मार्ग पर चलने तथा राष्ट्र के विकास में अपनी जिम्मेदारी निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के बाद सिविल जज जूनियर डिवीजन रुचिका नरूला, न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल की गरिमामयी उपस्थिति में बाह्य न्यायालय परिसर से शहर के मुख्य मार्गों तक विधिक एवं नशामुक्ति जागरूकता रैली निकाली गई।

रैली में PLV, प्रो-बोनो PLV, बाह्य न्यायालय के अधिकारी एवं कर्मचारी तथा पुलिस विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए। रैली के माध्यम से लोगों को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशे के पूर्ण उन्मूलन का संकल्प लिया गया।

रैली के दौरान प्रतिभागियों ने विभिन्न जागरूकता नारों के माध्यम से आमजन को नशे से दूर रहने और स्वस्थ जीवन अपनाने का संदेश दिया। इस दौरान—

“नशा नहीं शिक्षा अपनाओ, देश को खुशहाल बनाओ”,

“विधिक सेवा का यह अभियान, ड्रग्स मुक्त हो हर इंसान”,

“जन-जन ने मन में ठाना है, ड्रग्स मुक्त भारत बनाना है”,

“नशा करता है बर्बादी, इससे पानी है आजादी”,

“स्वस्थ जीवन का एक ही नारा, ड्रग्स मुक्त हो घर-परिवार”,

“नशे की लत एक बीमारी है, इससे दूरी समझदारी है”,

“हम सबका है एक ही नारा, नशा मुक्त हो प्रदेश हमारा”

जैसे नारों से शहरवासियों को जागरूक किया गया।

विधिक अधिकारों और सामाजिक कुरीतियों के प्रति किया जागरूक

रैली के माध्यम से आमजन को सुलभ एवं सरल न्याय प्रक्रिया की जानकारी देने के साथ-साथ बाल विवाह, दहेज प्रथा सहित विभिन्न सामाजिक कुरीतियों के विरुद्ध जागरूक किया गया। प्रतिभागियों ने सामाजिक कुरीतियों से मुक्ति, शिक्षित समाज की स्थापना, स्वस्थ समाज के निर्माण तथा स्वस्थ भारत के संकल्प को मजबूत करने का संदेश दिया।

कार्यक्रम का उद्देश्य आमजन को यह संदेश देना रहा कि विधिक जानकारी और जागरूकता प्रत्येक नागरिक के लिए महत्वपूर्ण है। साथ ही नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहकर शिक्षा, स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली को अपनाने से समाज को मजबूत बनाया जा सकता है।

पुलिस एवं न्यायिक विभाग के अधिकारियों-कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

कार्यक्रम में पुलिस विभाग की ओर से पुलिस क्षेत्राधिकारी निहारिका सेमवाल, सब इंस्पेक्टर भूपेंद्र धामी, सुनीता कार्की सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

इसके अलावा बाह्य न्यायालय के नाजिर भरत बोहरा, अधिवक्ता विजय शुक्ला, PLV अर्जुन सिंह, बिजेंद्र अग्रवाल, अजय गुर्रानी, अमित कुमार, इजहार अली, प्रकाश आर्य, किरन गहतोड़ी, शमशाद बानो, किरन जोशी, सोनी सिंह, दीपा देवी, राधिका अधिकारी, हरिप्रिया जोशी, रीता कलखुड़िया, प्रियंका पचौली, सोनी जहां, कुंवर सिंह भंडारी, सुनील कुमार, अनिल कुमार, प्रमोद कुमार, विजयानंद जोशी, सुनीता टम्टा, अंजू बोहरा, कमला जोशी, राधा चंद एवं नीरू बिष्ट सहित PLV, प्रो-बोनो PLV एवं बाह्य न्यायालय का स्टाफ उपस्थित रहा।

कार्यक्रम के माध्यम से गांधी और शास्त्री के आदर्शों को स्मरण करते हुए विधिक जागरूकता, नशामुक्त समाज, सामाजिक कुरीतियों से मुक्ति, शिक्षा एवं स्वस्थ समाज के निर्माण का संदेश आमजन तक पहुंचाया गया।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 सूत्रीय मांगों को लेकर चम्पावत ब्लॉक के ग्राम प्रधानों का बड़ा ऐलान, 2 अक्टूबर के सभी खुली बैठकों और सरकारी कार्यक्रमों का किया पूर्ण बहिष्कार, देहरादून में 28 सितंबर से प्रधान संगठन का धरना जारी

गांधी जयंती पर टनकपुर के कैलाश गहतोड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में दौड़े खेल प्रतिभाओं के कदम, क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, चार वर्गों में प्रतिभागियों ने किया शानदार प्रदर्शन