in , , , , , , , ,

रैगड़ू दशहरा महोत्सव के भव्य उद्घाटन की तैयारियां तेज, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भेजा आमंत्रण; क्षेत्रीय जनसमस्याओं के त्वरित समाधान का भी मिला भरोसा

रैगड़ू दशहरा महोत्सव के लिए मुख्यमंत्री धामी को मिला आमंत्रण, जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की समस्याएं रखीं; शासन स्तर से त्वरित कार्रवाई का मिला आश्वासन

चम्पावत। रैगड़ू, बाराकोट में आयोजित चार दिवसीय दशहरा महोत्सव को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल रहा। दशहरा महोत्सव समिति रैगड़ू की ओर से 17 से 20 सितंबर 2026 तक आयोजित दशहरा महोत्सव के उद्घाटन के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को आमंत्रित किया गया। मुख्यमंत्री के करकमलों से महोत्सव का शुभारंभ कराने को लेकर समिति एवं क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने आवश्यक पहल की।

इस दौरान क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री के अपर सचिव मनमोहन मैखानी तथा मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय चम्पावत के कैंप प्रभारी/नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल के माध्यम से मुख्यमंत्री तक क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याएं पहुंचाईं। क्षेत्रवासियों की समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया।

क्षेत्र की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने वालों में रैगड़ू के ज्येष्ठ प्रमुख दरबान सिंह, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता वासुदेव ओली, खुशाल सिंह मेहता, मोहन सिंह मेहता, कल्याण सिंह, ग्राम प्रधान छन्दा रैगड़ू, ग्राम प्रधान गणेश सिंह खकोड़ा, सुरेश सिंह मेहता एवं कृष्ण कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे।

मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की 12 सूत्रीय मांगों पर भी हुई चर्चा

वहीं, उत्तराखंड फेडरेशन ऑफ मिनिस्ट्रियल सर्विसेज एसोसिएशन जनपद शाखा चम्पावत की ओर से भी मिनिस्ट्रियल कर्मचारियों की लंबे समय से लंबित 12 सूत्रीय मांगों के समाधान का मामला उठाया गया। जिलाध्यक्ष विनोद कुमार एवं महामंत्री जीवन चन्द्र ओली के नेतृत्व में कर्मचारियों की मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री के अपर सचिव मनमोहन मैखानी और मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय चम्पावत के कैंप प्रभारी/नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल के साथ कर्मचारियों की विभिन्न मांगों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई। संबंधित बिंदुओं पर उचित कार्रवाई किए जाने का आश्वासन दिया गया।

क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान और कर्मचारियों की लंबित मांगों पर हुई इस पहल से संबंधित लोगों में उम्मीद जगी है कि शासन स्तर पर इन मामलों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जाएगा।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टनकपुर में चोरी की वारदात पर पुलिस का बड़ा एक्शन, मुकदमा दर्ज होने के अगले ही दिन तीन आरोपी गिरफ्तार, सोने के झुमके और नकदी बरामद कर किया खुलासा

पीएम श्री राजकीय इंटर कॉलेज मूलाकोट को बदनाम करने का प्रयास या अधूरी जानकारी? सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो का प्रधानाचार्य ने किया खंडन, अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने भी वास्तविक स्थिति की पुष्टि की