in

टनकपुर फायर टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा, बूम क्षेत्र और उचोलीगोठ विद्यालय में गिरे विशालकाय पेड़ों को हटाकर किया राहत कार्य

बूम क्षेत्र में पांच शीशम के पेड़ और उचोलीगोठ विद्यालय में गिरा विशालकाय वृक्ष, फायर टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद हटाया मलबा

टनकपुर फायर स्टेशन की त्वरित कार्रवाई, दो स्थानों पर गिरे विशालकाय पेड़ों को हटाकर किया राहत कार्य

टनकपुर/चम्पावत, 08 जून 2026।

फायर स्टेशन टनकपुर को आज विभिन्न स्थानों पर विशालकाय पेड़ गिरने की सूचनाएं प्राप्त हुईं, जिन पर राहत एवं बचाव टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए सफलतापूर्वक पेड़ों को हटाकर जनहानि और संभावित नुकसान को टाल दिया।

प्रथम सूचना बूम क्षेत्र से प्राप्त हुई, जहां लाइफ़ इज़ एडवेंचर के टेंट एवं किचन के ऊपर शीशम के पांच विशालकाय पेड़ गिर गए थे। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन टनकपुर की टीम मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत करते हुए वुडन कटर की सहायता से पेड़ों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर सुरक्षित रूप से हटा दिया।

इसी क्रम में आज दोपहर 14:32 बजे फायर स्टेशन टनकपुर को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उचोलीगोठ में एक विशालकाय पेड़ गिरने की सूचना मिली। राहत एवं बचाव टीम ने तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर वुडन कटर की मदद से पेड़ को काटकर हटाया, जिससे विद्यालय परिसर को सुरक्षित किया गया।

दोनों घटनाओं में फायर स्टेशन टनकपुर की टीम ने त्वरित एवं कुशल कार्रवाई करते हुए राहत एवं बचाव कार्य सफलतापूर्वक संपन्न किया। टीम की तत्परता से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई तथा संभावित नुकसान को समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्व. केशव भार्गव की स्मृति में मानव सेवा का अनूठा आयोजन, अस्पताल में मरीजों और परिजनों को वितरित किए गए फल और पेयजल

परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा से मिला उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ का प्रतिनिधिमंडल, कर्मचारियों के नियमितीकरण, नई बसों और महंगाई भत्ते सहित कई अहम मुद्दे उठाए