in , , , , , , , ,

स्व. केशव भार्गव की स्मृति में मानव सेवा का अनूठा आयोजन, अस्पताल में मरीजों और परिजनों को वितरित किए गए फल और पेयजल

युवाओं के प्रेरणास्रोत रहे स्व. केशव भार्गव को पुण्यतिथि पर किया याद, राधा शरणम् सेवा समिति और जय बालाजी कीर्तन मंडल ने निभाई सेवा की परंपरा

टनकपुर।

जय बालाजी कीर्तन मंडल के संस्थापक एवं प्रख्यात समाजसेवी स्वर्गीय श्री केशव भार्गव जी की पुण्यतिथि के अवसर पर मानव सेवा और सामाजिक सरोकारों का प्रेरणादायी उदाहरण देखने को मिला। इस अवसर पर श्री राधा शरणम् सेवा समिति एवं जय बालाजी कीर्तन मंडल के सदस्यों ने टनकपुर के नागरिक चिकित्सालय में मरीजों और उनके परिजनों को फल एवं शुद्ध पेयजल वितरित कर श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्वर्गीय केशव भार्गव जी जीवनभर समाज सेवा के कार्यों से जुड़े रहे और युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बने रहे। वे हमेशा युवाओं को खेलों और सकारात्मक गतिविधियों के प्रति प्रोत्साहित करते थे। उनके व्यक्तित्व और समाज के प्रति समर्पण को याद करते हुए उपस्थित लोगों ने उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में उनके पुत्र एवं सुप्रसिद्ध भजन गायक, श्री राधा शरणम् सेवा समिति के संस्थापक कपिल भार्गव ने अपने पिता को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि उनके बताए मार्ग पर चलकर समाज सेवा के कार्य निरंतर जारी रखे जाएंगे।

इस अवसर पर अनिल चौधरी, मनोज मित्तल, शिवराज साहू, चंद्रशेखर भट्ट, विक्रम चंद तथा अमन चंद सहित समिति एवं मंडल के अनेक सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने स्वर्गीय केशव भार्गव जी के सामाजिक योगदान को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

गौरतलब है कि श्री राधा शरणम् सेवा समिति पूर्व में भी समाज के जरूरतमंद लोगों की सहायता के लिए विभिन्न सेवा कार्यों का आयोजन करती रही है और भविष्य में भी इसी प्रकार जनकल्याण के कार्य जारी रखने के लिए प्रतिबद्ध है।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मानसून से पहले टनकपुर में बाढ़ का बढ़ा खतरा, बोरागोठ और घसियारामंडी के ग्रामीणों ने किरोड़ा पुल के नीचे 700 मीटर तक वायर क्रेट लगाने की उठाई मांग

टनकपुर फायर टीम की तत्परता से टला बड़ा हादसा, बूम क्षेत्र और उचोलीगोठ विद्यालय में गिरे विशालकाय पेड़ों को हटाकर किया राहत कार्य