in , , , , , , , , , ,

‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ पर टनकपुर में भव्य सम्मेलन, महिलाओं ने भरी नई उड़ान, 33% आरक्षण पर सम्मेलन बना ऐतिहासिक।

महिला आरक्षण से बदलेगा भारत का भविष्य: टनकपुर सम्मेलन में उठी आवाज़, घर से निकलकर नीति निर्माण तक, टनकपुर में नारी शक्ति का ऐतिहासिक संदेश।

टनकपुर। नगर पालिका सभागार में आज ‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’ का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की मातृशक्ति ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने महिलाओं को सशक्त बनाने और उन्हें निर्णय प्रक्रिया में भागीदारी देने की आवश्यकता पर जोर दिया।

सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी ने कहा कि आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ के तहत 33 प्रतिशत महिला आरक्षण लागू होना देश के लिए ऐतिहासिक कदम है। इससे महिलाओं को नई पहचान और निर्णय लेने की शक्ति प्राप्त होगी।

इस अवसर पर सेवानिवृत्त शिक्षिका गीता चंद, जिला अध्यक्ष चम्पावत दीपा जोशी, मंडल अध्यक्ष श्रीमती बबिता गोस्वामी, महिला मोर्चा प्रभारी पूरन मेहरा सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपने विचार व्यक्त किए। सभी वक्ताओं ने एक स्वर में कहा कि आज की नारी केवल घर तक सीमित नहीं है, बल्कि देश के विकास और नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।

कार्यक्रम में सौरभ गुप्ता, मुकेश जोशी, बबलू देव, शिवराज सिंह, राजू बिष्ट, विनीता फर्त्याल, सुनीता मुरारी, हंसा जोशी, तुलसी कुंवर, रेखा देवी, रुचि धस्माना, अनीता यादव, रुक्मणी उनियाल सहित अनेक महिलाओं और गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का सफल संचालन जिला महामंत्री सरस्वती चन्द द्वारा किया गया। सम्मेलन के अंत में सभी अतिथियों ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं माननीय मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पहल आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

कार्यक्रम का समापन ‘जय हिंद, जय नारी शक्ति’ के नारों के साथ हुआ।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार टनकपुर पहुंचे मुकेश महराना, ऐतिहासिक स्वागत, कार्यकर्ताओं में दिखा जबरदस्त उत्साह।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया माँ पूर्णागिरि मेले का शुभारंभ, भव्यता के साथ शुरू हुआ माँ पूर्णागिरि मेला 2026, आस्था का उमड़ा सैलाब।