in , , , , , , , , , ,

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर टनकपुर में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश, न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी ने छात्राओं को दिलाई विकसित भारत के निर्माण में योगदान की शपथ

“राष्ट्र की असली शक्ति उसके युवाओं के हाथों में” — कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर छात्राओं को राष्ट्र निर्माण का दिया संदेश

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर छात्राओं को दिलाई राष्ट्र निर्माण की शपथ

टनकपुर। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर 12 अगस्त 2026 को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, टनकपुर में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय काजल रानी के नेतृत्व में विद्यालय की छात्राओं, अध्यापिकाओं तथा बाह्य न्यायालय के स्टाफ ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी ने छात्राओं को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के महत्व की जानकारी देते हुए बताया कि प्रत्येक वर्ष 12 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि युवा किसी भी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति होते हैं और राष्ट्र के विकास तथा निर्माण में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।

उन्होंने छात्राओं को विकसित राष्ट्र के निर्माण और राष्ट्रहित में अपना योगदान देने की शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि भारत के युवाओं ने खेल, शिक्षा, विज्ञान, युद्ध के मैदान सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपने शौर्य, पराक्रम, ज्ञान और बुद्धिमत्ता से देश का नाम गौरवान्वित किया है।

उन्होंने कहा कि युवा केवल ऊर्जा और आयु का नाम नहीं, बल्कि परिवर्तन, संकल्प, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण का प्रतीक हैं। युवाओं के सपनों, प्रतिभा और सकारात्मक सोच से ही देश का भविष्य मजबूत बनता है।

कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका को प्रेरणादायी शब्दों में बताते हुए कहा गया—

“युवा हैं तो सपनों में उड़ान है,

युवा हैं तो भारत की पहचान है।

युवा हैं तो भविष्य में विश्वास है,

युवा हैं तो राष्ट्र के विकास का प्रकाश है।”

इस अवसर पर छात्राओं को यह संदेश भी दिया गया कि किसी राष्ट्र की वास्तविक शक्ति केवल उसकी सेना, अर्थव्यवस्था अथवा प्राकृतिक संसाधनों में नहीं, बल्कि उसके जागरूक, शिक्षित, जिम्मेदार और कर्मठ युवाओं में निहित होती है।

कार्यक्रम में PLV अधिकार मित्र विजेंद्र अग्रवाल, अमित कुमार, किरन जोशी, सुनील कुमार एवं अंजू बोहरा सहित विद्यालय की अध्यापिकाएं और अन्य स्टाफ उपस्थित रहे। कार्यक्रम से कुल 131 लाभार्थी लाभान्वित हुए।

कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में राष्ट्रप्रेम, जिम्मेदारी, आत्मविश्वास और राष्ट्र निर्माण के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करना रहा।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नायकगोठ गोलीकांड में अदालत का बड़ा फैसला: पिता-पुत्र दोषी करार, दोनों को 7-7 साल की सजा; घायल दीपक सिंह को मिलेगा 60 हजार रुपये प्रतिकर

दयानंद स्कूल में नारी सेवा संस्था ने आयोजित की मेहंदी प्रतियोगिता, 35 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा; अक्षिता प्रथम, इशिका द्वितीय और सलोनी ने हासिल किया तृतीय स्थान