in , , , , , , , ,

दयानंद स्कूल में नारी सेवा संस्था ने आयोजित की मेहंदी प्रतियोगिता, 35 बच्चों ने दिखाई प्रतिभा; अक्षिता प्रथम, इशिका द्वितीय और सलोनी ने हासिल किया तृतीय स्थान

मेहंदी के रंगों में नजर आई बच्चों की रचनात्मक प्रतिभा, नारी सेवा संस्था के आयोजन में 35 बच्चों ने लिया उत्साहपूर्वक हिस्सा

filter: 0; fileterIntensity: 0.0; filterMask: 0; captureOrientation: 0; runfunc: 0; algolist: 0; multi-frame: 1; brp_mask:8; brp_del_th:0.0017,0.0000; brp_del_sen:0.1300,0.0000; motionR: 0; delta:null; bokeh:0; module: photo;hw-remosaic: false;touch: (-1.0, -1.0);sceneMode: 7864320;cct_value: 0;AI_Scene: (-1, -1);aec_lux: 218.95749;aec_lux_index: 0;albedo: ;confidence: ;motionLevel: 0;weatherinfo: null;temperature: 44;zeissColor: bright;

दयानंद स्कूल में नारी सेवा संस्था का सराहनीय प्रयास, मेहंदी प्रतियोगिता में बच्चों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, सभी को दिए गए पुरस्कार।

टनकपुर। नारी सेवा संस्था टनकपुर की ओर से 13 अगस्त को दयानंद स्कूल में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लगभग 35 बच्चों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। बच्चों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए आकर्षक मेहंदी डिजाइन बनाए।

प्रतियोगिता में अक्षिता ने प्रथम, इशिका ने द्वितीय और सलोनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता के निर्णायक के रूप में श्रीमती शम्मी कोहली एवं श्रीमती छवि गुप्ता ने प्रतिभागियों की मेहंदी का मूल्यांकन किया।

कार्यक्रम में भारत विकास परिषद की महिलाओं ने भी सहभागिता करते हुए बच्चों का उत्साहवर्धन किया। मुख्य अतिथि के रूप में मिस जानकी खर्कवाल एवं डॉ. मनुश्रवा जी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन बीना अग्रवाल ने किया।

आयोजकों की ओर से प्रतियोगिता में शामिल सभी बच्चों को सांत्वना पुरस्कार देकर प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर नारी सेवा संस्था की सभी महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता की। संस्था की अध्यक्ष श्रीमती बीना अग्रवाल ने संस्था द्वारा किए जा रहे सामाजिक सेवा कार्यों के विषय में जानकारी दी और कहा कि बच्चों की प्रतिभा को प्रोत्साहित करने के साथ-साथ समाजसेवा के कार्यों को आगे बढ़ाना संस्था का निरंतर प्रयास है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संस्था की सभी सदस्यों एवं सहयोगियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों में रचनात्मकता, आत्मविश्वास और भारतीय संस्कृति से जुड़ाव को बढ़ावा देने का संदेश दिया गया।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर टनकपुर में गूंजा राष्ट्र निर्माण का संदेश, न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी ने छात्राओं को दिलाई विकसित भारत के निर्माण में योगदान की शपथ

हल्द्वानी में कांग्रेस नेता के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर भड़की नगर कांग्रेस, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग