खटीमा। अग्रवाल महासभा खटीमा की ओर से 15 अगस्त को शगुन मंडप में तीज महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं के साथ नृत्य और तीज क्वीन प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें महिलाओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग करते हुए कार्यक्रम का खूब आनंद लिया।
तीज महोत्सव के दौरान महिलाओं ने पारंपरिक परिधानों में सजकर विभिन्न कार्यक्रमों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। तीज क्वीन प्रतियोगिता में नेहा अग्रवाल को तीज क्वीन चुना गया। वहीं अर्पणा अग्रवाल प्रथम रनर-अप और कीर्ति मित्तल द्वितीय रनर-अप रहीं।
कार्यक्रम में तीज क्वीन प्रतियोगिता के अलावा फैशन, रंगोली, कुर्सी दौड़, म्यूजिकल चेयर, हाउजी गेम्स और समूह नृत्य जैसी प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। महिलाओं ने सभी प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा व उत्साह से आयोजन को यादगार बना दिया।
आयोजकों की ओर से विजेताओं को उपहार एवं प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं। इस अवसर पर नीलम गोयल, रूपा मित्तल, निकिता गोयल, निधि अग्रवाल, भावना अग्रवाल, सोनिया सिंघल, मीनाक्षी अग्रवाल, श्वेता अग्रवाल, दीक्षा अग्रवाल, अंजलि मित्तल, स्वाति गोयल, ललित मित्तल, विपिन गोयल, सौमित्र अग्रवाल, रचित अग्रवाल, सुधीर गोयल, संदीप सिंघल, अमन अग्रवाल, अमित अग्रवाल, कमल अग्रवाल, आशीष, दीपक गोयल, प्रदीप अग्रवाल और अंकित अग्रवाल समेत कई लोग मौजूद रहे।
अग्रवाल महासभा के इस आयोजन ने तीज पर्व की पारंपरिक खुशियों के साथ महिलाओं को मनोरंजन, सहभागिता और अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर भी प्रदान किया।


