in , , , , , , , ,

स्वतंत्रता दिवस पर टनकपुर के वार्ड-7 में मातृशक्ति ने मचाई धूम, पहली बार आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम; रैंप वॉक से लेकर कुर्सी दौड़ और डांस प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर

टनकपुर के वार्ड-7 में स्वतंत्रता दिवस बना यादगार, भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के सौजन्य से मातृशक्ति के लिए आयोजित हुआ विशेष कार्यक्रम, विभिन्न प्रतियोगिताओं में महिलाओं ने दिखाया हुनर

टनकपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर टनकपुर के वार्ड नंबर 7 में पहली बार क्षेत्र की मातृशक्ति द्वारा विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को एक मंच पर लाकर स्वतंत्रता दिवस के उत्सव को उत्साह, उमंग और आपसी भाईचारे के साथ मनाना रहा। कार्यक्रम भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के सौजन्य से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए विभिन्न मनोरंजक एवं उत्साहवर्धक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इसमें रैंप वॉक, कुर्सी दौड़ और डांस प्रतियोगिता प्रमुख आकर्षण रहे। मातृशक्ति ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और पूरा माहौल हंसी-खुशी एवं उत्सव के रंग में नजर आया।

वार्ड नंबर 7 में इस तरह का आयोजन पहली बार किया गया, जिसके चलते महिलाओं में विशेष उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में क्षेत्र की मातृशक्ति ने मिलजुलकर सहभागिता की और स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने में अपनी भूमिका निभाई।

कार्यक्रम में प्रियंका वर्मा, प्रिया शर्मा, कमलेश देवी, नीरज कश्यप, बबीता राठौर, प्रियंका सक्सेना, निशा सक्सेना, रिंकी चौधरी, अंजना गुप्ता, कविता सक्सेना, रूपाली सक्सेना, मंजू प्रजापति, अनीता प्रजापति, सुमन प्रजापति, मीना प्रजापति, रेनू शर्मा, हेमा शर्मा, खुशी सक्सेना, अनु शर्मा, अंकित शर्मा, वंदना सक्सेना, प्रेम वर्मा सहित अन्य मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर भागीदारी की।

आयोजकों ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम महिलाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के साथ-साथ आपसी मेलजोल और सामाजिक एकजुटता को बढ़ावा देते हैं। वार्ड नंबर 7 में पहली बार आयोजित इस कार्यक्रम को लेकर महिलाओं में खासा उत्साह रहा और सभी ने इसे भविष्य में भी इसी तरह आयोजित किए जाने की इच्छा जताई।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

‘वंदे मातरम्’ विवाद के विरोध में टनकपुर में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी के नेतृत्व में निकला कैंडल मार्च, कांग्रेस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

अग्रवाल महासभा खटीमा ने धूमधाम से मनाया तीज महोत्सव, नृत्य, खेल और रंगारंग प्रतियोगिताओं के बीच नेहा अग्रवाल ने जीता तीज क्वीन का खिताब