in , , , , , , , , ,

‘वंदे मातरम्’ विवाद के विरोध में टनकपुर में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी के नेतृत्व में निकला कैंडल मार्च, कांग्रेस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी

कांग्रेस के खिलाफ टनकपुर में भाजपा का कैंडल मार्च, ‘वंदे मातरम्’ विवाद पर कार्यकर्ताओं में दिखा आक्रोश; मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर और पूर्व पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता रहे मौजूद

टनकपुर। ‘वंदे मातरम्’ को लेकर चल रहे विवाद के विरोध में रविवार को टनकपुर में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा, मंडल पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इस प्रकरण को राष्ट्रगीत और देश की भावनाओं से जुड़ा विषय बताते हुए कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

भाजपा कार्यालय से शुरू हुआ कैंडल मार्च नगर के प्रसिद्ध तुलसी चौराहे तक निकाला गया। हाथों में जलती हुई मोमबत्तियां लेकर बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और पदाधिकारी मार्च में शामिल हुए। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपना आक्रोश व्यक्त किया।

कैंडल मार्च का नेतृत्व भाजपा युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष मुकेश जोशी ने किया। वहीं भाजपा मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के सहयोग एवं नेतृत्व में भी बड़ी संख्या में कार्यकर्ता कार्यक्रम में शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ देश के स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र की भावना से गहराई से जुड़ा हुआ है, ऐसे में इससे जुड़े किसी भी कथित अपमान को भाजपा कार्यकर्ता स्वीकार नहीं करेंगे।

मार्च में टनकपुर नगर पालिका के दो बार के पूर्व अध्यक्ष विपिन कुमार ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। उनके साथ भाजपा के अन्य पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं युवा कार्यकर्ता भी मौजूद रहे। कैंडल मार्च के दौरान पूरा मार्ग देशभक्ति के नारों और कांग्रेस विरोधी नारों से गूंजता रहा।

 

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि राष्ट्र और राष्ट्र की भावनाओं से जुड़े विषयों पर राजनीति से ऊपर उठकर सम्मान की भावना होनी चाहिए। उन्होंने कांग्रेस से ‘वंदे मातरम्’ से जुड़े विवाद पर अपना पक्ष स्पष्ट करने और देशवासियों की भावनाओं का सम्मान करने की मांग की।

कैंडल मार्च के माध्यम से भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि ‘वंदे मातरम्’ केवल एक गीत नहीं, बल्कि देश के स्वतंत्रता आंदोलन और करोड़ों भारतीयों की राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है। इसी भावना के साथ कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरियाली तीज पर शारदा तट बना भक्ति का केंद्र, श्री राधा शरणम् सेवा समिति ने कराया भव्य ठाकुर जी झूलन उत्सव; बनबसा, टनकपुर और खटीमा से उमड़े श्रद्धालु, कपिल भार्गव की पहल को मिली सराहना

स्वतंत्रता दिवस पर टनकपुर के वार्ड-7 में मातृशक्ति ने मचाई धूम, पहली बार आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम; रैंप वॉक से लेकर कुर्सी दौड़ और डांस प्रतियोगिता में महिलाओं ने दिखाया हुनर