in , , , , , , , ,

हरियाली तीज पर शारदा तट बना भक्ति का केंद्र, श्री राधा शरणम् सेवा समिति ने कराया भव्य ठाकुर जी झूलन उत्सव; बनबसा, टनकपुर और खटीमा से उमड़े श्रद्धालु, कपिल भार्गव की पहल को मिली सराहना

शारदा तट पर भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम, हरियाली तीज पर श्री राधा शरणम् सेवा समिति का भव्य झूलन उत्सव; बनबसा के साथ टनकपुर-खटीमा से भी बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु

बनबसा। हरियाली तीज के पावन अवसर पर श्री राधा शरणम् सेवा समिति की ओर से बनबसा स्थित शारदा तट के किनारे भव्य ठाकुर जी झूलन उत्सव का आयोजन किया गया। गत वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए आयोजित इस धार्मिक कार्यक्रम में बनबसा के साथ-साथ खटीमा और टनकपुर से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और भक्ति के वातावरण में ठाकुर जी के झूलन उत्सव का आनंद लिया।

कार्यक्रम के दौरान शारदा तट का वातावरण राधा नाम के जयघोष और भक्ति भाव से सराबोर नजर आया। समिति की ओर से क्षेत्रवासियों को भगवान श्री राधा-कृष्ण के नाम से जोड़ने तथा धार्मिक एवं आध्यात्मिक वातावरण को मजबूत करने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

समिति के प्रमुख सेवक कपिल भार्गव ने कहा कि आज के कठिन और तनावपूर्ण दौर में राधा नाम मनुष्य के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और आत्मिक शक्ति प्रदान करने का माध्यम बन सकता है। उन्होंने कहा कि समिति का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन करना नहीं, बल्कि समाज को भक्ति, सेवा और सकारात्मक सोच से जोड़ना भी है।

कपिल भार्गव के नेतृत्व में समिति द्वारा क्षेत्र में धार्मिक आयोजनों को जिस निरंतरता और समर्पण के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है, उसकी श्रद्धालुओं ने भी सराहना की। विशेष रूप से शारदा तट को धार्मिक गतिविधियों का केंद्र बनाने की उनकी पहल को क्षेत्र के लिए सकारात्मक प्रयास के रूप में देखा जा रहा है। समिति द्वारा आयोजित मां शारदा आरती को भी अब सावन माह के अतिरिक्त नवरात्रों में नौ दिनों तक आयोजित करने की तैयारी है। इसका उद्देश्य क्षेत्र को एक विशिष्ट धार्मिक पहचान दिलाने के साथ-साथ श्रद्धालुओं को नियमित रूप से आध्यात्मिक आयोजनों से जोड़ना है।

झूलन उत्सव में हाईकोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता देवेंद्र पाटनी, जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद, टनकपुर व्यापार मंडल अध्यक्ष वैभव अग्रवाल, विजय अग्रवाल, ललित चौधरी सहित श्री राधा शरणम् सेवा समिति के शिव नारायण साहू, राजू पारीक, केसर सिंह खोलिया, नक्षत्र पांडे, दुरवेंद्र चौहान, मोहित, तरुण, निखिल, चंद्रशेखर भट्ट आदि मौजूद रहे।

आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह दिखाई दिया। हरियाली तीज के अवसर पर शारदा तट पर आयोजित यह झूलन उत्सव धार्मिक आस्था, सामाजिक सहभागिता और भक्ति भावना का सुंदर संगम बन गया।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टनकपुर पावर स्टेशन में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने फहराया तिरंगा; विद्युत उत्पादन के नए कीर्तिमानों पर एनएचपीसी कार्मिकों को दी बधाई

‘वंदे मातरम्’ विवाद के विरोध में टनकपुर में भाजपा का जोरदार प्रदर्शन, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष मुकेश जोशी के नेतृत्व में निकला कैंडल मार्च, कांग्रेस के खिलाफ जमकर हुई नारेबाजी