in , , , , , , , ,

टनकपुर में गरिमामय ढंग से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने किया ध्वजारोहण, उत्कृष्ट कार्य करने वाली प्रतिभाओं का हुआ सम्मान

स्वतंत्रता दिवस पर गांधी मैदान में दिखा देशभक्ति का जज्बा, पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार ने फहराया तिरंगा, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित हुए नागरिक

टनकपुर। देशभर के साथ टनकपुर में भी 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। गांधी मैदान में आयोजित मुख्य ध्वजारोहण कार्यक्रम में गणमान्य नागरिकों, जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं नगरवासियों की उपस्थिति में नगर पालिका परिषद टनकपुर के अध्यक्ष श्री विपिन कुमार (एडवोकेट) ने सभासदगणों की गरिमामयी उपस्थिति में राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष श्री विपिन कुमार ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक याद किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश की स्वतंत्रता हमें महान बलिदानों के बाद प्राप्त हुई है, इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास में अपना योगदान दे।

पालिकाध्यक्ष ने नगर क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न योजनाओं को मुख्यमंत्री घोषणाओं के अंतर्गत स्वीकृति प्रदान किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान नगर पालिका परिषद टनकपुर द्वारा पालिका में तैयार की गई कम्पोस्ट खाद का नगरवासियों को वितरण भी किया गया। इस पहल के माध्यम से स्वच्छता, जैविक कचरे के उचित प्रबंधन और पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

स्वतंत्रता दिवस समारोह में नगर पालिका की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य एवं उल्लेखनीय योगदान करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया। मीडिया के क्षेत्र में कार्य करने वाले पत्रकारों, जल पुलिस, शिक्षा, चिकित्सा, पर्यावरण संरक्षण एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों के साथ पूर्व सैनिकों, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं, स्कूली बच्चों एवं सभासदगणों को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर प्रतिभागियों में उत्साह देखने को मिला।

कार्यक्रम में अधिशासी अधिकारी श्री ऋषभ उनियाल, दर्जा राज्य मंत्री श्रीमती किरण देवी, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री श्री शिवराज सिंह कठायत, पूर्व पालिका अध्यक्षा श्रीमती लक्ष्मी पाण्डेय, कु. तुलसी कुंवर, श्री धर्मानन्द पाण्डेय, श्री रोहताश अग्रवाल, श्री भगवत सरन, व्यापार मंडल अध्यक्ष श्री वैभव अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती निशा वर्मा, वरिष्ठ अधिवक्ता श्री विनोद प्रकाश सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

इसके अलावा सभासद श्री दिनेश कुमार, श्री हसीब अहमद, श्री दिलदार अली, श्री वकील अहमद, श्रीमती वर्षा शर्मा, कु. सख्या बाल्मिकी, श्री चर्चित शर्मा, श्रीमती आशा भट्ट, श्रीमती बबीता वर्मा, श्री शैलेन्द्र सिंह, श्रीमती सविता बिष्ट, नामित सभासद श्रीमती रीता कलखुड़िया, श्री निगम गुप्ता, श्री धर्मपाल आर्य, श्री मुकेश साहू, पूर्व सभासद श्री योगेश पाण्डेय सहित पालिका के अधिकारी-कर्मचारी एवं अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम में पालिका के श्री बसंत राज चन्द, श्री विनोद चन्द्र बिष्ट, श्री हेमंत टण्डन, श्री अजय सजवान, श्रीमती अनुराधा यादव, श्रीमती प्रिया बिष्ट, श्री शकुन, श्री हरिदत्त पंत, श्री प्रमोद प्रकाश, श्री प्रकाश नेगी, श्री मनोहर सिंह, श्री राम रतन, श्री राकेश, श्रीमती उर्मिला देवी, श्री कमलेश, श्री विशाल बाबू सहित समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे।

समारोह का वातावरण देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम से ओतप्रोत रहा तथा उपस्थित लोगों ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर देश की एकता, अखंडता एवं विकास में अपनी भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हल्द्वानी में कांग्रेस नेता के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर भड़की नगर कांग्रेस, राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की उठाई मांग

टनकपुर पावर स्टेशन में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस, पावर स्टेशन प्रमुख ऋषि रंजन आर्य ने फहराया तिरंगा; विद्युत उत्पादन के नए कीर्तिमानों पर एनएचपीसी कार्मिकों को दी बधाई