टनकपुर। मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत बालक एवं बालिका वर्ग के 14 से 23 वर्ष आयु वर्ग के खिलाड़ियों की नगर पालिका स्तरीय चयन प्रक्रिया मंगलवार, 11 अगस्त 2026 को स्पोर्ट्स स्टेडियम टनकपुर में आयोजित की गई। चयन प्रक्रिया में विभिन्न खेलों से जुड़े कुल 140 खिलाड़ियों, जिसमें 80 बालक एवं 60 बालिकाएं शामिल रहीं, ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया।

चयन प्रक्रिया के दौरान खिलाड़ियों की शारीरिक दक्षता और खेल क्षमता को परखने के लिए विभिन्न फिटनेस टेस्ट आयोजित किए गए। इनमें 800 मीटर दौड़, 30 मीटर फ्लाइंग स्टार्ट, मेडिसिन बॉल थ्रो, शटल रन एवं वर्टिकल जंप प्रमुख रहे। खिलाड़ियों ने सभी परीक्षणों में उत्साह और अनुशासन के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
चयन प्रक्रिया में एथलेटिक्स, बॉक्सिंग, हॉकी, वॉलीबॉल, फुटबॉल, बास्केटबॉल, ताइक्वांडो, जूडो, कराटे, कबड्डी, बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस सहित विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया।

कार्यक्रम में शिक्षा विभाग की ओर से ललित मोहन भट्ट, रचित वल्दिया, चंद्र सिंह खोलिया, ममता बिष्ट, दिनेश नेगी, प्रदीप कश्यप, नवीन पुनेठा एवं हिमांशु गड़कोटी मौजूद रहे।
वहीं खेल विभाग की ओर से फुटबॉल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुंवर, बॉक्सिंग प्रशिक्षक सूरज पांडे, फुटबॉल प्रशिक्षक पवनेश पाटनी, हॉकी प्रशिक्षक प्रकाश सिंह, क्रिकेट प्रशिक्षक मनोज टकवाल, वॉलीबॉल प्रशिक्षक आशा पांडे, बास्केटबॉल प्रशिक्षक सुभाष पांडे, हैंडबॉल प्रशिक्षक महेश चुफाल, ताइक्वांडो प्रशिक्षक इमरान, सेपक टाकरा प्रशिक्षक राजेंद्र सिंह, फुटबॉल प्रशिक्षक रन बहादुर मल, एथलेटिक्स प्रशिक्षक आकाश, कराटे प्रशिक्षक विजय रावत सहित हीरा, दीपक एवं राकेश जोशी उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के माध्यम से युवा खिलाड़ियों को उनकी प्रतिभा के अनुरूप आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करने और खेलों के प्रति युवाओं में रुचि बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। टनकपुर में आयोजित इस चयन प्रक्रिया में खिलाड़ियों की बड़ी संख्या में भागीदारी ने क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की मौजूदगी को भी सामने रखा।


