in , , , , , , , , ,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी पर भाजपा का विरोध, उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग

प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के खिलाफ कथित अमर्यादित भाषा पर भाजपा का आक्रोश, एसडीएम को ज्ञापन देकर कहा—असामाजिक तत्वों पर हो तत्काल सख्त कानूनी कार्रवाई

टनकपुर।

विगत दिनों आयोजित विरोध प्रदर्शन के दौरान देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के खिलाफ कथित रूप से अमर्यादित भाषा का प्रयोग किए जाने का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने उपजिलाधिकारी पूर्णागिरि को ज्ञापन सौंपकर संबंधित लोगों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है।

उपजिलाधिकारी को सौंपे गए ज्ञापन में कहा गया है कि हाल ही में आयोजित एक विरोध जुलूस के दौरान कुछ प्रदर्शनकारियों द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के लिए आपत्तिजनक और असभ्य भाषा का प्रयोग किया गया, जिससे जनभावनाओं को ठेस पहुंची है। ज्ञापन में इसे लोकतांत्रिक मर्यादाओं के विरुद्ध बताते हुए कहा गया कि किसी भी प्रकार के विरोध प्रदर्शन में अभद्र एवं अशोभनीय भाषा का प्रयोग उचित नहीं है।

ज्ञापन में मांग की गई है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर ऐसे असामाजिक तत्वों की पहचान की जाए तथा उनके विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ज्ञापन पर भाजपा से जुड़े अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर भी हैं। ज्ञापन की प्रति प्रशासन को सौंपते हुए प्रदर्शनकारियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग दोहराई गई।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना के तहत टनकपुर में प्रतिभा चयन, 70 बाल खिलाड़ियों ने दिखाई दमदार प्रतिभा