in , , , , , , , ,

‘एक पौधा, एक संकल्प’ का संदेश: खटीमा में सेवा संकल्प फाउंडेशन ने चलाया पर्यावरण संरक्षण अभियान, ग्रामीणों ने लिया पौधों की देखभाल का प्रण

हरेला पखवाड़े पर सेवा संकल्प फाउंडेशन का हरित अभियान, गीता धामी के निर्देशन में सैकड़ों पौधों का वितरण और वृक्षारोपण

उत्तराखंड के लोकपर्व हरेला पखवाड़े के तहत खटीमा में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सेवा संकल्प फाउंडेशन द्वारा वृक्षारोपण एवं पौध वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ग्राम खेलड़िया स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय परिसर में आयोजित इस कार्यक्रम का निर्देशन फाउंडेशन की ट्रस्टी श्रीमती गीता धामी ने किया।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों और विद्यार्थियों ने भाग लिया तथा विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे गए। इसके साथ ही सैकड़ों लोगों को निःशुल्क पौधों का वितरण भी किया गया।

 

इस अवसर पर मनोज शाही ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल पौधे लगाने तक सीमित नहीं होना चाहिए, बल्कि उनकी नियमित देखभाल भी हर नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी लोगों से कम से कम एक पौधा लगाकर उसके संरक्षण का संकल्प लेने की अपील की।

कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय पंतनगर से आए डॉ. अजय प्रभाकर ने सेवा संकल्प फाउंडेशन की सामाजिक गतिविधियों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता और जरूरतमंदों की सहायता के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में भी लगातार सराहनीय कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व पर चलाया गया यह अभियान प्रकृति के प्रति लोगों की जिम्मेदारी और जनभागीदारी को मजबूत करने का संदेश देता है।

 

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी लोगों ने यह संकल्प लिया कि वे केवल पौधे ही नहीं लगाएंगे, बल्कि उनके पूर्ण विकसित होने तक उनकी नियमित देखभाल भी करेंगे।

इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य सनकेशी, इंदु देवी, पूर्व ग्राम प्रधान हिर्दयानन्द, रामायण राम श्रीकांत, महेश जोशी, शंकर दत्त जोशी, रामदरस, राजू, सतीश, दयानन्द सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण मौजूद रहे।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पेपर लीक और दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में टनकपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला, इस्तीफे की उठी मांग

टनकपुर भाजपा कार्यालय में भव्य सम्मान समारोह, दर्जा राज्यमंत्री मोहन पाठक के स्वागत के साथ नवनियुक्त मनोनीत सभासदों का हुआ जोरदार अभिनंदन