in , , , , , , , , ,

पेपर लीक और दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में टनकपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला, इस्तीफे की उठी मांग

“युवाओं का भविष्य बर्बाद, सरकार जवाब दे”—पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस सड़क पर, टनकपुर में शिक्षा मंत्री का पुतला दहन कर जताया आक्रोश

टनकपुर में कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का फूंका पुतला, इस्तीफे की उठाई मांग

टनकपुर। देशभर में लगातार सामने आ रहे कथित पेपर लीक मामलों और दिल्ली में प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर पुलिस द्वारा लाठीचार्ज एवं आँसू गैस के इस्तेमाल के विरोध में नगर कांग्रेस कमेटी टनकपुर ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन कर उनके तत्काल इस्तीफे की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि रोजगार और शिक्षा जैसे गंभीर मुद्दों पर सरकार पूरी तरह विफल साबित हुई है। उनका कहना था कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार पेपर लीक होने से लाखों युवाओं का भविष्य दांव पर लग गया है, जबकि अपनी मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से प्रदर्शन कर रहे युवाओं पर बल प्रयोग करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और लोकतांत्रिक मूल्यों के खिलाफ है।

नगर कांग्रेस अध्यक्ष श्याम कुमार ने कहा कि देश का युवा आज अपने भविष्य को लेकर चिंतित है, लेकिन सरकार उनकी आवाज सुनने के बजाय दमनकारी रवैया अपना रही है। उन्होंने शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग की।

प्रदर्शन में यूथ कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष नीरज मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष, कांग्रेस सेवादल के पूर्व अध्यक्ष ईश्वरी प्रसाद, पूर्व छात्रसंघ कोषाध्यक्ष साहिल गिरी, संगठन मंत्री इरशाद अंसारी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इस दौरान गौरव जोशी, सौरव गिरी, आसिफ, राहुल राज, विनोद ओली, शिवम मिश्रा, अर्जुन, मयूर बिष्ट, शाहवेज, गौरव वर्मा, मजीद, अबरार, भोला नाथ, वाजिद, राहुल, कमल सहित अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन में भाग लिया और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि युवाओं से जुड़े मुद्दों पर सरकार ने शीघ्र ठोस कदम नहीं उठाए और पेपर लीक की घटनाओं पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की, तो कांग्रेस भविष्य में और व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जिला अस्पताल में पत्रकारों से कथित अभद्रता पर बढ़ा विवाद, चम्पावत जिला पत्रकार संगठन ने डीएम को सौंपा ज्ञापन, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की उठाई मांग

‘एक पौधा, एक संकल्प’ का संदेश: खटीमा में सेवा संकल्प फाउंडेशन ने चलाया पर्यावरण संरक्षण अभियान, ग्रामीणों ने लिया पौधों की देखभाल का प्रण