in , , , , , , , ,

ऑरेंज अलर्ट के चलते चंपावत में कल सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद, कक्षा 1 से 12 तक एक दिन का अवकाश घोषित

भारी बारिश के खतरे को देखते हुए प्रशासन का बड़ा फैसला, चंपावत में सोमवार को सभी सरकारी-निजी स्कूलों और आंगनवाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

टनकपुर/चंपावत, 19 जुलाई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा जनपद चंपावत के लिए 20 जुलाई (सोमवार) को भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, गर्जन, आकाशीय बिजली और तीव्र से अत्यंत तीव्र बारिश की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके मद्देनजर जिला प्रशासन ने विद्यार्थियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जिले के सभी विद्यालयों और आंगनवाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित कर दिया है।

जिलाधिकारी मनीष कुमार के निर्देश पर जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने आदेश जारी करते हुए कहा कि 20 जुलाई 2026 (सोमवार) को जनपद चंपावत के अंतर्गत संचालित कक्षा 1 से 12 तक के सभी राजकीय, परिषदीय, सहायता प्राप्त एवं मान्यता प्राप्त निजी विद्यालयों के साथ-साथ सभी आंगनवाड़ी केंद्र बंद रहेंगे।

हालांकि विद्यालयों में शिक्षक, शिक्षिकाएं, आंगनवाड़ी कार्यकत्रियां एवं कार्यालय स्टाफ निर्धारित समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज करेंगे। साथ ही शिक्षण कार्य बाधित न हो, इसके लिए शिक्षकों को ऑनलाइन माध्यम से पढ़ाई जारी रखने के निर्देश दिए गए हैं।

प्रशासन ने मुख्य शिक्षाधिकारी एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी को आदेशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए हैं। जिला प्रशासन ने अभिभावकों और आम नागरिकों से अपील की है कि खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचें, नदी-नालों के आसपास न जाएं तथा मौसम विभाग और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टनकपुर में भाजपा का मिशन 2027 अभियान तेज, कार्यकर्ताओं ने तीसरी बार धामी सरकार बनाने का लिया संकल्प

“खटीमा में पर्यावरण संरक्षण का महाअभियान: सेवा संकल्प समिति ने ‘एक पेड़ मां के नाम’ के तहत सैकड़ों ग्रामीणों को वितरित किए पौधे”