in , , , , , , , ,

टनकपुर में भाजपा का मिशन 2027 अभियान तेज, कार्यकर्ताओं ने तीसरी बार धामी सरकार बनाने का लिया संकल्प

‘हर बूथ होगा मजबूत, फिर बनेगी भाजपा सरकार’—टनकपुर बैठक में श्रीकांत राठौर का कार्यकर्ताओं को बड़ा संदेश

टनकपुर/चंपावत। भारतीय जनता पार्टी टनकपुर मंडल कार्यालय में रविवार को पूर्व सेवानिवृत्त कर्मचारी सम्मेलन एवं परिचयात्मक मंडल बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक मजबूत बनाने तथा मिशन 2027 की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य वक्ता एवं जिला प्रभारी श्रीकांत राठौर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं अब धरातल पर प्रभावी रूप से उतर रही हैं। इन योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए प्रत्येक कार्यकर्ता को बूथ स्तर पर सक्रिय होकर जनता के बीच जाना होगा। उन्होंने कहा कि भाजपा का लक्ष्य वर्ष 2027 में उत्तराखंड में लगातार तीसरी बार सरकार बनाना है और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में पुनः प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को अभी से जुट जाना चाहिए।

कार्यक्रम में सह-प्रभारी जानकी गोस्वामी, रवि प्रजापति (कुमाऊं सह-समन्वयक), जिला अध्यक्ष पवन नाथ, जिला उपाध्यक्ष कविता थापा, जिला महामंत्री अशोक पाल, टनकपुर मंडल अध्यक्ष कोमल गिरी, बनबसा मंडल अध्यक्ष बलबीर प्रजापति, चंपावत मंडल अध्यक्ष दीपक गिरी, ओबीसी मोर्चा मंडल महामंत्री तुलसी कुंवर, लीलावती कश्यप सहित टनकपुर मंडल एवं ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन को बूथ स्तर तक और अधिक सशक्त बनाने, सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने तथा मिशन 2027 में उत्तराखंड में तीसरी बार भाजपा सरकार बनाने का सामूहिक संकल्प लिया।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हरेला पर्व पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण और वन विभाग की अनूठी पहल, वृक्षारोपण के साथ पर्यावरण संरक्षण और विधिक जागरूकता का दिया संदेश

ऑरेंज अलर्ट के चलते चंपावत में कल सभी स्कूल और आंगनवाड़ी केंद्र बंद, कक्षा 1 से 12 तक एक दिन का अवकाश घोषित