बजरंग दल के सेवा सप्ताह के अंतर्गत बनबसा से टनकपुर तक हुआ व्यापक वृक्षारोपण अभियान

बनबसा-टनकपुर क्षेत्र में बजरंग दल द्वारा आयोजित सेवा सप्ताह कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जनजागरूकता को लेकर व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया गया। इस अभियान के दौरान बनबसा से लेकर टनकपुर तक विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया, जिनमें पार्क, कॉलेज, विद्यालय परिसर तथा मंदिरों के आसपास के क्षेत्र प्रमुख रूप से शामिल रहे। कार्यकर्ताओं ने लोगों को पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अधिक से अधिक पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने का संकल्प भी दिलाया। अभियान का उद्देश्य क्षेत्र को हरित एवं स्वच्छ बनाना तथा आने वाली पीढ़ियों के लिए बेहतर पर्यावरण सुनिश्चित करना बताया गया।

कार्यक्रम में बजरंग दल के प्रांत संयोजक पूरन चंद्र जोशी, जिला मंत्री चंपावत ललित कुमार, जिला संयोजक और मेहता, प्रखंड गौ रक्षा प्रमुख मोहन सिसोदिया, प्रखंड सहसंयोजक सत्यम शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त राज, अनिकेत, अभिनव एवं अन्य कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए पौधरोपण कार्य को सफल बनाया।

कार्यक्रम के दौरान पदाधिकारियों ने कहा कि सेवा सप्ताह केवल संगठनात्मक कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से वृक्षारोपण कर पर्यावरण संरक्षण में सहयोग देने की अपील की। इस वृक्षारोपण अभियान से क्षेत्र में हरियाली बढ़ाने के साथ-साथ युवाओं में पर्यावरण के प्रति सकारात्मक संदेश भी प्रसारित हुआ।


