in , , , , , , , ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के “आदर्श चम्पावत” संकल्प को मिली बड़ी सफलता, वर्षों से बिजली का इंतजार कर रहे थपलियालखेड़ा गांव के करीब 40 परिवारों तक जल्द पहुंचेगी विद्युत सुविधा

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में विकास की रोशनी पहुंचेगी नेपाल सीमा से सटे थपलियालखेड़ा गांव तक, वर्षों पुरानी मांग पूरी होने की ओर

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में “आदर्श चम्पावत” का सपना लगातार धरातल पर साकार होता दिखाई दे रहा है। जनपद के दूरस्थ एवं सीमांत गांवों तक विकास की किरण पहुंचाने के लिए राज्य सरकार निरंतर प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। मुख्यमंत्री का उद्देश्य स्पष्ट है कि चम्पावत का कोई भी गांव मूलभूत सुविधाओं से वंचित न रहे और विकास का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे।

इसी संकल्प की एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि के रूप में नेपाल सीमा से लगे टनकपुर क्षेत्र के थपलियालखेड़ा गांव में शीघ्र ही स्थायी विद्युत सुविधा उपलब्ध होने जा रही है। लंबे समय से ग्रामीण इस मूलभूत आवश्यकता की मांग कर रहे थे, जिस पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने गंभीरता से संज्ञान लेते हुए संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, चम्पावत के नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल के सतत समन्वय एवं नियमित अनुश्रवण के चलते यह महत्वपूर्ण कार्य तेजी से आगे बढ़ा। विभिन्न विभागों के बीच बेहतर तालमेल का परिणाम है कि गांव में बिजली पहुंचाने की प्रक्रिया अब अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड द्वारा गांव के लगभग 40 परिवारों तक विद्युत लाइन बिछाने का कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं इस परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में एक और बड़ी सफलता मिली है। भारत सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय ने 0.105 हेक्टेयर वन भूमि के उपयोग के लिए Stage-I (सैद्धांतिक) स्वीकृति प्रदान कर दी है, जिससे अब शेष औपचारिकताओं के बाद गांव में विद्युत आपूर्ति का मार्ग और अधिक सुगम हो गया है।

विद्युत सुविधा से ग्रामीणों को मिलेंगे अनेक लाभ

गांव के सभी परिवारों को स्थायी एवं नियमित विद्युत सुविधा उपलब्ध होगी।

वर्षों से सौर ऊर्जा पर निर्भर परिवारों को राहत मिलेगी।

विद्यार्थियों को बेहतर अध्ययन का वातावरण मिलेगा।

मोबाइल, इंटरनेट और डिजिटल सेवाओं का विस्तार होगा।

घरेलू कार्यों में सुविधा बढ़ेगी तथा ग्रामीणों का जीवन स्तर बेहतर होगा।

गांव की सुरक्षा एवं संचार व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी।

इस अवसर पर नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का लक्ष्य है कि “आदर्श चम्पावत” के अंतर्गत जनपद का प्रत्येक गांव विकास की मुख्यधारा से जुड़े। सीमांत क्षेत्रों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए सरकार लगातार आधारभूत सुविधाओं का विस्तार कर रही है, ताकि प्रत्येक नागरिक को बेहतर जीवन का अवसर मिल सके।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के दूरदर्शी नेतृत्व में चम्पावत विकास के नए कीर्तिमान स्थापित कर रहा है। सड़क, बिजली, शिक्षा, स्वास्थ्य एवं अन्य मूलभूत सुविधाओं के विस्तार से सीमांत क्षेत्रों में विकास की नई तस्वीर उभर रही है।

थपलियालखेड़ा गांव तक बिजली पहुंचने की यह उपलब्धि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी की संवेदनशील कार्यशैली, जनहित के प्रति समर्पण और विकास के प्रति उनकी दृढ़ प्रतिबद्धता का सशक्त उदाहरण है। इस ऐतिहासिक पहल से क्षेत्र के ग्रामीणों में खुशी का माहौल है और उन्होंने मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए इसे गांव के विकास की नई शुरुआत बताया है।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

चंपावत जिला सूचना विभाग में आशा गोस्वामी को बड़ी जिम्मेदारी, अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी पद पर पदोन्नति से विभाग और पत्रकारों में खुशी की लहर

लगातार बारिश से उत्पन्न आपदा की चुनौती से निपटने के लिए टनकपुर में संयुक्त मॉक ड्रिल, प्रशासन, पुलिस, फायर और एसडीआरएफ ने दिखाया शानदार समन्वय