चंपावत की आशा गोस्वामी बनीं अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी, विभाग और पत्रकारों में खुशी की लहर
चंपावत जिला सूचना विभाग में कार्यरत आशा गोस्वामी को पदोन्नति देते हुए अतिरिक्त जिला सूचना अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनकी पदोन्नति का आदेश सूचना विभाग के महानिदेशक बंशीधर तिवारी द्वारा जारी किया गया। आदेश जारी होते ही सूचना विभाग सहित जिले के प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और पत्रकारों में खुशी का माहौल है।
आशा गोस्वामी लंबे समय से जिला सूचना विभाग में अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी, लगन और सक्रियता के साथ निर्वहन करती रही हैं। सूचना संकलन, जनसंपर्क और विभागीय कार्यों में उनकी कार्यकुशलता एवं समर्पण को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पदोन्नति की खबर मिलते ही जिला सूचना विभाग के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा जिले के पत्रकारों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। सभी ने विश्वास जताया कि अपने अनुभव और कार्यशैली के बल पर वह नई जिम्मेदारी का भी सफलतापूर्वक निर्वहन करेंगी।
इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार, अपर जिलाधिकारी के.एन. गोस्वामी, मुख्य विकास अधिकारी जी.एस. खाती, वीपीडीओ विमी जोशी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी योगिता तिवारी, जिला सूचना अधिकारी अनुज कुमार, जिला खेल अधिकारी चंदन बिष्ट, सीएम कैंप के नोडल अधिकारी कैदार बृजवाल सहित अनेक प्रशासनिक अधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं।
वहीं जिला पत्रकार संगठन से जुड़े चंद्र बल्लभ औली, चंद्रशेखर जोशी, योगेश जोशी, सतीश जोशी, गणेश चंद्र पांडे, विनोद चतुर्वेदी, अमित जोशी, गिरीश बिष्ट, दिनेश भट्ट, नवीन सिंह देउपा, लक्ष्मण बिष्ट, जय पुनेठा, राजेश देउपा, बाबूलाल यादव, दीपक फुलेरा, देवेंद्र चंद देवा सहित अनेक पत्रकारों एवं मीडिया प्रतिनिधियों ने भी आशा गोस्वामी को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
आशा गोस्वामी की इस उपलब्धि को जिला सूचना विभाग के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि माना जा रहा है। उनके सहयोगियों ने उम्मीद जताई कि वह अपनी नई जिम्मेदारी में भी जनहित और सूचना व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी।



