in , , , ,

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुमाऊँनी महिला क्लब का अनूठा संदेश, योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प, प्रशिक्षिका नेहा माछाल को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान

उत्साह, स्वास्थ्य और सौहार्द का बना संगम, कुमाऊँनी महिला क्लब ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आयोजित किया विशेष कार्यक्रम, महिलाओं ने सामूहिक योगाभ्यास कर दिया स्वस्थ जीवन का संदेश

हल्द्वानी। कुमाऊँनी महिला क्लब द्वारा 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस क्लब की अध्यक्षा सुमन वर्मा की अध्यक्षता में उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन क्लब की उपाध्यक्ष श्रीमती हेमा जोशी के प्रांगण, रौतेला फार्म, आमबाग में किया गया।

इस अवसर पर क्लब की सचिव दीप्ति चंद, कोषाध्यक्ष पूनम गढ़कोटी, उपकोषाध्यक्ष रेनू चंद, मीडिया प्रभारी रिचा भट्ट, आशा पुजारी, लीला तिवारी, राजेश्वरी श्रीवास्तव, ज्योत्सना खर्कवाल तथा गीता प्रजापति सहित क्लब की सभी सदस्याओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की। सभी ने योग के महत्व को समझते हुए विभिन्न योगासन एवं प्राणायाम का अभ्यास किया।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षिका सुश्री नेहा माछाल ने सदस्याओं को सरल एवं लाभकारी योगासन कराए तथा योग के माध्यम से स्वस्थ एवं संतुलित जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया। योग के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान एवं मार्गदर्शन के लिए क्लब की अध्यक्षा सुमन वर्मा एवं संरक्षिका श्रीमती गीता चंद द्वारा उन्हें सम्मानित किया गया।

इस दौरान योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों पर भी विस्तार से चर्चा की गई। कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी महिलाओं को छाछ और बिस्किट वितरित किए गए। सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुए इस आयोजन में सभी सदस्याओं ने नियमित योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने का संकल्प लिया तथा ऐसे आयोजनों की सराहना की।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर NEET-2026 के लिए उत्तराखण्ड में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, राज्य स्तरीय NTA कंट्रोल रूम से 24 घंटे रखी जा रही हर गतिविधि पर नजर”

अंतरराष्ट्रीय मादक द्रव्य दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी विरोधी दिवस पर सिविल जज रुचिका नरूला के नेतृत्व में निकली विशाल जागरूकता रैली, नशा मुक्त समाज बनाने का लिया संकल्प