in , , , , , , , , ,

“मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर NEET-2026 के लिए उत्तराखण्ड में चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था, राज्य स्तरीय NTA कंट्रोल रूम से 24 घंटे रखी जा रही हर गतिविधि पर नजर”

धामी सरकार के निर्देश पर NEET-2026 परीक्षा के लिए उत्तराखण्ड में कड़े सुरक्षा इंतजाम, राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम से हो रही सतत निगरानी

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के क्रम में उत्तराखण्ड में आयोजित हो रही NEET-2026 परीक्षा को सुरक्षित, निष्पक्ष और पारदर्शी बनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। परीक्षा के सुचारु संचालन और प्रभावी समन्वय के लिए देहरादून स्थित राज्य स्तरीय NTA परीक्षा कंट्रोल रूम पूरी तरह सक्रिय कर दिया गया है।

पुलिस मुख्यालय से मिली जानकारी के अनुसार, नोडल अधिकारी एवं अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध एवं कानून व्यवस्था) लोकजीत सिंह तथा NTA ऑब्जर्वर अपनी टीम के साथ राज्य नोडल अधिकारियों, प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों एवं राज्य समन्वयकों के साथ लगातार संपर्क बनाए हुए हैं। परीक्षा से जुड़ी प्रत्येक गतिविधि पर कंट्रोल रूम से लगातार निगरानी रखी जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर सभी जिलाधिकारियों और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों/पुलिस अधीक्षकों को परीक्षा से संबंधित किसी भी महत्वपूर्ण सूचना, संदिग्ध गतिविधि अथवा कानून-व्यवस्था से जुड़ी जानकारी तत्काल राज्य स्तरीय कंट्रोल रूम और नोडल अधिकारी के साथ साझा करने के निर्देश दिए गए हैं।

पुलिस मुख्यालय ने स्पष्ट किया है कि किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए त्वरित कार्रवाई की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि NEET-2026 परीक्षा की सुरक्षा, निष्पक्षता और पारदर्शिता हर स्तर पर कायम रखी जा सके।

मीडिया सेल, पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड ने बताया कि परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और पुलिस की सभी इकाइयां पूरी तरह सतर्क और सक्रिय हैं। :::

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टनकपुर में युवाओं से रूबरू हुए मुख्यमंत्री धामी, बोले- युवा शक्ति ही विकसित भारत और सशक्त उत्तराखंड की सबसे बड़ी पूंजी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर कुमाऊँनी महिला क्लब का अनूठा संदेश, योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाने का लिया संकल्प, प्रशिक्षिका नेहा माछाल को उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मान