in , , , , , , , , ,

उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त आदेश पर नानकमत्ता में नशा तस्करों के अड्डे पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा

धामी सरकार के जीरो टॉलरेंस अभियान का बड़ा असर, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देश पर नानकमत्ता में हिस्ट्रीशीटर के अवैध साम्राज्य पर चला पीला पंजा

धामी सरकार के सख्त तेवर: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कड़े आदेश पर नानकमत्ता में नशा तस्करों के अड्डे पर चला बुलडोजर, हिस्ट्रीशीटर का अवैध साम्राज्य ध्वस्त

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड में अपराध, नशे के कारोबार और भूमाफियाओं के खिलाफ धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति का असर अब जमीनी स्तर पर दिखाई देने लगा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त निर्देशों और पुलिस मुख्यालय द्वारा संचालित “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत नानकमत्ता में पुलिस और प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर एवं गैंगस्टर तारा सिंह के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर उसे ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अपराधियों और नशा तस्करों में खलबली मची हुई है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देशन में नानकमत्ता पुलिस द्वारा नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों की अवैध संपत्तियों का चिन्हीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में हिस्ट्रीशीटर तारा सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी डैम बंदा गिधौर, कोतवाली नानकमत्ता तथा उसके परिवारजनों द्वारा नानकसागर बांध स्थित सिंचाई विभाग की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे को चिन्हित किया गया। पुलिस के अनुसार, इस पक्के निर्माण का इस्तेमाल लंबे समय से स्मैक, हेरोइन और अन्य मादक पदार्थों की बिक्री एवं तस्करी के लिए किया जा रहा था।

नानकमत्ता पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर सिंचाई विभाग ने नियमानुसार नोटिस जारी किए और बाद में सिंचाई खंड बरेली द्वारा उपजिलाधिकारी खटीमा को अतिक्रमण हटाने के लिए रिपोर्ट भेजी गई। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शुक्रवार, 20 जून 2026 को तहसील प्रशासन, सिंचाई विभाग, पुलिस बल, पीएसी तथा फायर सर्विस की टीम की मौजूदगी में संयुक्त अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान सरकारी भूमि पर बने पक्के निर्माण को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। इसके साथ ही मौके पर मौजूद एक अवैध धार्मिक संरचना (मजार) को भी हटाया गया। पूरी कार्रवाई के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे।

पुलिस के अनुसार, हिस्ट्रीशीटर तारा सिंह और उसके परिवार के विरुद्ध नानकमत्ता समेत जनपद के विभिन्न थानों तथा सीमावर्ती जिलों में दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुख्य आरोपी वर्तमान में जेल में निरुद्ध है। पुलिस और प्रशासन की ओर से यह भी बताया गया है कि क्षेत्र में अन्य अपराधियों द्वारा अर्जित संपत्तियों की भी जांच की जा रही है और भविष्य में भी नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

धामी सरकार की जीरो टॉलरेंस नीति के तहत हुई इस कार्रवाई को नशे और अपराध के खिलाफ एक बड़ा संदेश माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे अभियानों से अपराधियों में भय और आमजन में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: नानकमत्ता में नशा तस्करों के अड्डे पर चला बुलडोजर, हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर तारा सिंह का अवैध कब्जा ध्वस्त, सरकारी जमीन कराई गई कब्जामुक्त

माँ पूर्णागिरि के आशीर्वाद और मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में सफल रहा मेला 2026, श्रद्धालुओं को मिली बेहतर सुविधाएं