in , , , , , , , , ,

ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: नानकमत्ता में नशा तस्करों के अड्डे पर चला बुलडोजर, हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर तारा सिंह का अवैध कब्जा ध्वस्त, सरकारी जमीन कराई गई कब्जामुक्त

ऊधम सिंह नगर में अपराधियों पर पुलिस-प्रशासन का बड़ा प्रहार, नशे के कारोबार से जुड़ी संपत्ति पर चला पीला पंजा, अवैध निर्माण और मजार हटाई गई

ऊधम सिंह नगर। उत्तराखंड पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत नानकमत्ता पुलिस ने नशे के कारोबार में लिप्त अपराधियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए हिस्ट्रीशीटर और गैंगस्टर तारा सिंह के अवैध कब्जे पर बुलडोजर चलाकर सख्त संदेश दिया है। इस कार्रवाई के बाद अपराध जगत में हड़कंप मचा हुआ है और क्षेत्र में कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस और प्रशासन की इस संयुक्त मुहिम की व्यापक चर्चा हो रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के निर्देश पर नानकमत्ता पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े अपराधियों की संपत्तियों का चिन्हीकरण किया जा रहा है। इसी क्रम में कोतवाली नानकमत्ता के हिस्ट्रीशीटर एवं गैंगस्टर तारा सिंह पुत्र गुरदयाल सिंह निवासी डैम बंदा गिधौर द्वारा नानकसागर बांध, सिंचाई विभाग की सरकारी भूमि पर किए गए अवैध कब्जे और पक्के निर्माण को चिन्हित किया गया। पुलिस के अनुसार, इस स्थान का उपयोग लंबे समय से अवैध स्मैक, हेरोइन और अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री तथा तस्करी के लिए किया जा रहा था।

पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर सिंचाई विभाग द्वारा नियमानुसार नोटिस जारी किए गए और उपजिलाधिकारी खटीमा के निर्देशानुसार शुक्रवार, 20 जून 2026 को प्रशासन, सिंचाई विभाग, पुलिस बल, पीएसी और फायर सर्विस की मौजूदगी में संयुक्त अभियान चलाया गया। इस दौरान अवैध रूप से निर्मित पक्के मकान को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। साथ ही मौके पर मौजूद एक अवैध धार्मिक संरचना (मजार) को भी हटाने की कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार, तारा सिंह और उसके परिवार के सदस्यों के विरुद्ध नानकमत्ता सहित जनपद के अन्य थानों और सीमावर्ती जिलों में दर्जनों आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं। मुख्य आरोपी वर्तमान में जेल में निरुद्ध है। प्रशासन का कहना है कि क्षेत्र में अन्य अपराधियों द्वारा अर्जित संपत्तियों की भी जांच की जा रही है और भविष्य में नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्रवाई जारी रहेगी।

ऑपरेशन प्रहार के तहत हुई इस बड़ी कार्रवाई को नशे के कारोबार और अपराध के खिलाफ पुलिस-प्रशासन की निर्णायक पहल माना जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे अभियानों से अपराधियों में भय और आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना मजबूत होगी।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टनकपुर में राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटा ‘मोहब्बत का शरबत’, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर जनता के बीच पहुंचने का दिया संदेश

उत्तराखंड में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सख्त आदेश पर नानकमत्ता में नशा तस्करों के अड्डे पर चला बुलडोजर, सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा