in , , , , , , , ,

टनकपुर में राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बांटा ‘मोहब्बत का शरबत’, 2027 विधानसभा चुनाव को लेकर जनता के बीच पहुंचने का दिया संदेश

राहुल गांधी के जन्मदिन पर टनकपुर में कांग्रेस का ‘मोहब्बत का शरबत’ कार्यक्रम, पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल बोले—2027 में बदलाव का मन बना चुकी है जनता

टनकपुर में राहुल गांधी के जन्मदिन पर कांग्रेस ने बांटा ‘मोहब्बत का शरबत’, 2027 चुनाव की तैयारियों का भी दिया संदेश

टनकपुर। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं करोड़ों युवाओं की उम्मीद माने जाने वाले कांग्रेस नेता राहुल गांधी के जन्मदिन के अवसर पर टनकपुर नगर कांग्रेस कमेटी द्वारा विशेष शरबत वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने इस आयोजन को ‘मोहब्बत का शरबत’ नाम देते हुए आम जनता के बीच आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया।

कार्यक्रम में पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल, नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्याम कुमार, पूर्व नगर अध्यक्ष श्रीमन गुप्ता, वरिष्ठ कांग्रेसी दीपु तिवारी, विधानसभा अध्यक्ष प्रिया रावत, युवा नेता सूरज मिश्रा, युवा नेता रूपेश सक्सेना, पूर्व प्रधान सतीश पांडे सहित करण सिंह, नितिन, पंकज शर्मा, राहुल शर्मा, सौरभ गिरी, संजय, शिवम, अर्जुन, श्याम प्रजापति, कमल राणा, गुड्डू भाई, अबरार, इरशाद, फैशल, पान सिंह समेत अनेक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई और कार्यक्रम को सफल बनाया।

इस अवसर पर कांग्रेस नेताओं ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर पार्टी की तैयारियों का भी संकेत दिया। कार्यकर्ताओं का कहना था कि कांग्रेस जनता के बीच लगातार पहुंच बनाकर उनकी समस्याओं और अपेक्षाओं को समझने का प्रयास कर रही है। इसी क्रम में जनता से सीधे जुड़ने और भाईचारे का संदेश देने के लिए इस विशेष दिवस को चुना गया।

पूर्व विधायक हिमेश खर्कवाल तथा कांग्रेस कार्यकर्ताओं का कहना है कि प्रदेश की जनता अब बदलाव चाहती है और कांग्रेस के प्रति लोगों का विश्वास लगातार बढ़ रहा है। उनका मानना है कि वर्ष 2027 का विधानसभा चुनाव बेहद रोमांचक और महत्वपूर्ण होने वाला है, क्योंकि इस बार जनता कांग्रेस पार्टी पर पूरा भरोसा जता रही है।

कांग्रेस नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि जनहित के मुद्दों, संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के संकल्प के साथ पार्टी आगामी चुनावों में मजबूती के साथ जनता के बीच जाएगी और प्रदेश में बदलाव की नई उम्मीद को आगे बढ़ाएगी।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बनबसा में नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का प्रयास, पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, घटना से लोगों में भारी रोष, बनबसा में मेडिकल स्टोर चलाता है आरोपी राज मुशर्रफ

ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर: नानकमत्ता में नशा तस्करों के अड्डे पर चला बुलडोजर, हिस्ट्रीशीटर गैंगस्टर तारा सिंह का अवैध कब्जा ध्वस्त, सरकारी जमीन कराई गई कब्जामुक्त