in , , , , , , , ,

जिए पहाड़ निःशुल्क नागरिक पुस्तकालय अभियान ने रचा नया इतिहास, भारतीय सेना के अग्निवीर पद पर चयनित हुए 15 युवाओं का भव्य सम्मान

मेहनत, मार्गदर्शन और लगन का मिला प्रतिफल, निःशुल्क पुस्तकालय अभियान के 15 छात्रों ने अग्निवीर बनकर बढ़ाया उत्तराखंड का मान

देहरादून, 6 जून 2026। जिए पहाड़ निःशुल्क नागरिक पुस्तकालय अभियान से जुड़े 15 प्रतिभाशाली युवाओं के भारतीय सेना के अग्निवीर पद पर चयनित होने पर शनिवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। निःशुल्क पुस्तकालय अभियान समिति की ओर से चयनित युवाओं का मुँह मीठा कराकर तथा उपहार भेंट कर सम्मानित किया गया।

जिला समन्वयक अनिल चौधरी (पिंकी) ने जानकारी देते हुए बताया कि निःशुल्क नागरिक पुस्तकालय अभियान के छात्र सचिन प्रसाद, अर्पित पुनेठा, करन राय, विकास राय, सचिन सिंह, हरीश सिंह, हिमांशु सिंह अधिकारी, प्रियांशु कुमार, अखिल सिंह उरियाल, अमित रैसवाल, अभिषेक टम्टा, सागर टम्टा, अंकित भट्ट, राकेश कुलेठा एवं विनीत अधिकारी का भारतीय सेना के अग्निवीर पद पर चयन हुआ है। इन युवाओं की सफलता से पूरे क्षेत्र में हर्ष और गौरव का वातावरण है।

इस अवसर पर उत्तराखंड के यशस्वी मुख्यमंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक श्री पुष्कर सिंह धामी ने भी चयनित युवाओं को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि युवा राष्ट्र की शक्ति हैं और भारतीय सेना में उनका चयन प्रदेश के लिए गर्व का विषय है।

भारतीय सेना के अग्निवीर पद पर चयनित होने पर निःशुल्क पुस्तकालय अभियान के संरक्षक श्री राज भट्ट (सीओ, एलारा कैपिटल, लंदन) सहित जिए पहाड़ समिति के अध्यक्ष अजय शर्मा, रोहिताश अग्रवाल, हर्षवर्धन सिंह रावत, अमित जोशी, सोनी मेहरा, मेघराज देउपा, भुवन सिंह कठायत, हंसराज देवपा, उषा जोशी, रेणु जोशी, छाया मौनी, मुन्नी नेगी, कमला पंत, हरिओम सेठी, धर्मानन्द पाण्डेय, आलोक वर्मा, बृजमोहन जोशी, वैष्णव गोयल, लीलाधर शर्मा, देव सिंह बोरा, कैलाश राय, हरीश लापड़ सहित समिति के अनेक सदस्यों ने सभी चयनित युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि निःशुल्क नागरिक पुस्तकालय अभियान का उद्देश्य युवाओं को शिक्षा, मार्गदर्शन और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु बेहतर वातावरण उपलब्ध कराना है। अभियान से जुड़े युवाओं की यह सफलता न केवल अन्य छात्रों के लिए प्रेरणा है, बल्कि यह भी साबित करती है कि समर्पण, मेहनत और सही मार्गदर्शन से बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।

कार्यक्रम के अंत में सभी चयनित युवाओं के उज्ज्वल भविष्य, सफल सैन्य जीवन एवं राष्ट्रसेवा के लिए शुभकामनाएं व्यक्त की गईं।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विश्व पर्यावरण दिवस पर कुमाऊँनी महिला क्लब की अनूठी पहल, कालाझाला आश्रम में “एक सदस्य–एक पौधा” अभियान के तहत हुआ व्यापक पौधारोपण

टनकपुर में अवैध लकड़ी का बड़ा खुलासा: जमीन के नीचे दबाकर रखा था ‘काला खजाना’, वन विभाग की कार्रवाई से मचा हड़कंप