in , , , , , , , ,

विश्व पर्यावरण दिवस पर कुमाऊँनी महिला क्लब की अनूठी पहल, कालाझाला आश्रम में “एक सदस्य–एक पौधा” अभियान के तहत हुआ व्यापक पौधारोपण

हरित भविष्य के संकल्प के साथ कुमाऊँनी महिला क्लब की महिलाओं ने लगाए पौधे, स्वच्छता अभियान और भजन-कीर्तन से दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

देहरादून, 5 जून 2026। विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कुमाऊँनी महिला क्लब द्वारा कालाझाला आश्रम परिसर में “एक सदस्य–एक पौधा” अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्षा श्रीमती सुमन वर्मा ने की। अभियान के तहत क्लब की प्रत्येक महिला सदस्य ने एक-एक पौधा लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम का शुभारंभ क्लब की संरक्षिका श्रीमती लीला तिवारी तथा अन्य महिला सदस्यों द्वारा सामूहिक रूप से पर्यावरण जागरूकता गीत “आओ वृक्ष लगाएं…” के गायन के साथ किया गया। इसके पश्चात सदस्यों ने अपने साथ लाए गए विभिन्न पौधों जैसे बोगनवेलिया, गुड़हल, वट वृक्ष, पपीता, बेजान्तिमाला, एलोवेरा तथा नींबू आदि के पौधे आश्रम परिसर में रोपे।

पौधारोपण के साथ-साथ महिला सदस्यों ने आश्रम परिसर में स्वच्छता अभियान भी चलाया और परिसर की साफ-सफाई कर स्वच्छ पर्यावरण का संदेश दिया। इसके बाद आश्रम में कीर्तन-भजन का आयोजन हुआ, जिसमें सभी सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

कार्यक्रम के समापन पर क्लब की महिलाओं ने अपने घरों से लाए गए सूक्ष्म जलपान का आनंद लिया और पर्यावरण संरक्षण के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

इस अवसर पर क्लब की संरक्षिका डॉ. प्रभा जोशी, उपाध्यक्ष श्रीमती हेमा जोशी, उपसचिव दीप्ति चंद, कोषाध्यक्ष पूनम गड़कोटी, उपकोषाध्यक्ष रेनू चंद, मीडिया प्रभारी श्रीमती ऋचा भट्ट, सह मीडिया प्रभारी श्रीमती आशा पुजारी, संस्कृति मंत्री श्रीमती अनीता नैथानी, सह संस्कृति मंत्री श्रीमती गीता प्रजापति, कुसुम जोशी, सीमा तिवारी, राजेश्वरी श्रीवास्तव, नंदा धामी, रेखा बिष्ट, ममता चंद, ज्योत्सना खर्कवाल सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की आश्रम के बाबा जी द्वारा भूरि-भूरि प्रशंसा की गई। उन्होंने क्लब की इस सराहनीय पहल को पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताते हुए सभी सदस्यों को अपने आशीर्वचन प्रदान किए।

कुमाऊँनी महिला क्लब का यह अभियान पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और सामाजिक सहभागिता का उत्कृष्ट उदाहरण बनकर सामने आया।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

विश्व पर्यावरण दिवस पर माँ पूर्णागिरि पर्यावरण संरक्षण समिति का प्रेरणादायी अभियान

जिए पहाड़ निःशुल्क नागरिक पुस्तकालय अभियान ने रचा नया इतिहास, भारतीय सेना के अग्निवीर पद पर चयनित हुए 15 युवाओं का भव्य सम्मान