टनकपुर, 30 मई 2026।
स्वर्गीय श्री कैलाश गहतोड़ी स्टेडियम, टनकपुर में आयोजित इंटरम्यूरल कोचेज़ प्रीमियर लीग (ICPL) का शुभारंभ आज उत्साहपूर्ण माहौल में हुआ। पांच खेलों की इस बहुप्रतीक्षित श्रृंखला में क्रमशः क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर नगर पालिका वार्ड सदस्य आशा पांडे मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए खेल भावना और अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने का संदेश दिया।
श्रृंखला के पहले दिन क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत ब्लू कोचेज़ और रेड कोचेज़ के बीच मुकाबला खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू कोचेज़ ने निर्धारित 15 ओवरों में 146 रन का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी रेड कोचेज़ की टीम 78 रन पर ऑलआउट हो गई। इस प्रकार ब्लू कोचेज़ ने 68 रन से शानदार जीत दर्ज कर श्रृंखला में विजयी शुरुआत की।
ब्लू कोचेज़ की ओर से पवनेश पाटनी ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 46 रन बनाए, जबकि राजेन्द्र सिंह रंसवाल ने हरफनमौला प्रदर्शन करते हुए 36 रन बनाने के साथ-साथ 3 महत्वपूर्ण विकेट भी अपने नाम किए। उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘मैन ऑफ द मैच’ के पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर स्टेडियम प्रभारी मुकेश चंद्र शर्मा, फुटबॉल प्रशिक्षक गौरव खोलिया, बॉक्सिंग प्रशिक्षक ललित मोहन कुँवर, सूरज पांडे, पवनेश पाटनी, आशा पांडे, मनोज टकवाल, सुभाष पांडे, महेश चुफाल, प्रकाश सिंह, राजेन्द्र सिंह, दीपक, राकेश, हीरा, नितिन, अमन जोशी, शतक सहित अनेक खेल प्रेमी एवं गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
इंटरम्यूरल कोचेज़ प्रीमियर लीग के पहले मुकाबले ने दर्शकों को रोमांचक खेल का अनुभव कराया। आगामी दिनों में फुटबॉल, हॉकी, हैंडबॉल और वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं के मुकाबले भी इसी उत्साह और प्रतिस्पर्धा के साथ आयोजित किए जाएंगे। 🏏🏆


