in , , , , , , , ,

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर रीठा साहिब जोड़ मेले पहुंचे नोडल अधिकारी केदार सिंह बृजवाल, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं का लिया व्यापक जायजा

रीठा साहिब जोड़ मेले में सरकार की विशेष निगरानी, मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के रूप में पहुंचे केदार सिंह बृजवाल ने व्यवस्थाओं का किया स्थलीय निरीक्षण

रीठा साहिब (चम्पावत)। उत्तर भारत के सुप्रसिद्ध एवं आस्था के प्रमुख केंद्र गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब में आयोजित वार्षिक जोड़ मेले के द्वितीय दिवस पर मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल ने अपनी टीम के साथ मेले में पहुंचकर व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर पहुंचे नोडल अधिकारी ने श्रद्धालुओं के बीच जाकर उनकी समस्याएं जानीं तथा मेले में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया।

देश-विदेश एवं विभिन्न राज्यों से पहुंचे हजारों श्रद्धालुओं का स्वागत करते हुए श्री बृजवाल ने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा और सम्मान राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का संदेश भी श्रद्धालुओं एवं गुरुद्वारा प्रबंधन समिति तक पहुंचाया।

 

सिख धर्म के प्रथम गुरु श्री गुरु नानक देव जी से जुड़े इस ऐतिहासिक एवं पावन स्थल पर प्रतिवर्ष लाखों श्रद्धालु मत्था टेकने पहुंचते हैं। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं भी प्रत्येक वर्ष गुरुद्वारा श्री रीठा साहिब पहुंचकर प्रदेश की सुख, समृद्धि एवं शांति के लिए अरदास करते रहे हैं। इस वर्ष अपरिहार्य कारणों से मुख्यमंत्री मेले में उपस्थित नहीं हो सके, किंतु उन्होंने मेले की सभी व्यवस्थाओं पर निरंतर निगरानी रखने तथा श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए हैं।

नोडल अधिकारी श्री केदार सिंह बृजवाल ने गुरुद्वारा प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों से भेंट कर शासन की ओर से हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। उन्होंने गुरुद्वारा साहिब में मत्था टेककर प्रदेश की उन्नति, खुशहाली, शांति और आदर्श चम्पावत के संकल्प की सफलता के लिए अरदास भी की।

 

निरीक्षण के दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाओं, स्वच्छता अभियान, पेयजल आपूर्ति, विद्युत व्यवस्था, यातायात प्रबंधन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुविधाओं को और अधिक प्रभावी बनाने के निर्देश दिए।

 

इस अवसर पर नोडल अधिकारी ने पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, प्रशासन तथा अन्य सहयोगी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि सभी विभाग आपसी समन्वय और समर्पण के साथ मेले को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होंने कहा कि हजारों श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वास्थ्य एवं सुविधाओं को सुनिश्चित करने में तैनात अधिकारी और कर्मचारी प्रशंसनीय कार्य कर रहे हैं।

उन्होंने विशेष रूप से जिला प्रशासन, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, विद्युत विभाग, पेयजल निगम, स्वच्छता कर्मियों तथा स्वयंसेवकों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उनकी मेहनत और प्रतिबद्धता के कारण श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो पा रही हैं तथा मेले का आयोजन सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रहा है।

 

श्री बृजवाल ने कहा कि रीठा साहिब जोड़ मेला केवल एक धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि राष्ट्रीय एकता, सामाजिक समरसता, भाईचारे और सांस्कृतिक विरासत का जीवंत प्रतीक है। गुरु नानक देव जी की शिक्षाओं से जुड़ा यह पावन स्थल मानवता, सेवा, प्रेम, सद्भाव और परोपकार का संदेश देता है, जिससे देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालु प्रेरणा प्राप्त करते हैं।

 

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार धार्मिक एवं सांस्कृतिक धरोहरों के संरक्षण, धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने तथा श्रद्धालुओं को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार कार्य कर रही है। रीठा साहिब जोड़ मेला उत्तराखंड की गौरवशाली सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने के साथ-साथ आदर्श चम्पावत के संकल्प को भी नई मजबूती प्रदान कर रहा है।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिंदी पत्रकारिता दिवस पर चंपावत में उत्कृष्ट पत्रकारों का हुआ सम्मान, निष्पक्ष पत्रकारिता की चुनौतियों और जिम्मेदारियों पर हुई विस्तृत चर्चा

स्वर्गीय श्री कैलाश गहतोड़ी स्टेडियम में इंटरम्यूरल कोचेज़ प्रीमियर लीग का भव्य शुभारंभ, पहले मुकाबले में ब्लू कोचेज़ ने 68 रन से दर्ज की शानदार जीत