उत्तराखंड में धर्मांतरण के खिलाफ मुख्यमंत्री Pushkar Singh Dhami की सरकार लगातार सख्त रुख अपनाए हुए है। इसी क्रम में उधम सिंह नगर जिले के खटीमा क्षेत्र में पुलिस प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए धर्मांतरण के आरोपी को गिरफ्तार किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, खटीमा पुलिस ने भोले-भाले अनुसूचित जनजाति के लोगों को कथित रूप से प्रलोभन देकर धर्मांतरण कराने के आरोप में अभियुक्त दान सिंह राणा पुत्र चमन सिंह राणा निवासी ग्राम मोहम्मदपुर भुड़िया, थाना खटीमा, जिला उधम सिंह नगर को दिनांक 26 मई 2026 की रात्रि 11:29 बजे उसके आवास से गिरफ्तार किया।
आरोपी के खिलाफ FIR नंबर 151/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 196(2), 351(2), 352, 115(2), 61(2), 299 तथा उत्तराखंड धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम 2018 की धारा 3/5 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस द्वारा आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
धामी सरकार के नेतृत्व में उत्तराखंड में धार्मिक स्वतंत्रता कानून को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है। राज्य सरकार पहले ही स्पष्ट कर चुकी है कि किसी भी प्रकार के अवैध धर्मांतरण को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
खटीमा पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना हो रही है। आमजन का कहना है कि पुलिस प्रशासन की सतर्कता और सरकार की सख्ती से समाज में कानून व्यवस्था मजबूत होगी तथा भोले-भाले लोगों को गुमराह करने वालों पर अंकुश लगेगा।
सरकार और पुलिस प्रशासन का यह कदम राज्य में सामाजिक सौहार्द और कानून व्यवस्था बनाए रखने की दिशा में एक मजबूत संदेश माना जा रहा है।


