in , , , , , ,

टनकपुर में अशोक विश्वकर्मा की फिटनेस विरासत को बेटे क्रिस ने बढ़ाया आगे, बेटी के शुभ हाथों से हुआ “द फिटनेस जोन” जिम का उद्घाटन

जहां युवा बढ़ रहे नशे की ओर, वहीं क्रिस विश्वकर्मा बना रहे फिटनेस का माहौल — टनकपुर में खुला आधुनिक “द फिटनेस जोन

टनकपुर में फिटनेस की नई पहचान — “द फिटनेस जोन” का भव्य शुभारंभ

टनकपुर शहर में फिटनेस प्रेमियों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। नगर पालिका परिषद टनकपुर के सामने, चंदन पैथोलॉजी लैब के ऊपर आधुनिक सुविधाओं से लैस नई जिम “द फिटनेस जोन” का शुभारंभ किया गया है। इस जिम को अशोक विश्वकर्मा के पुत्र क्रिस विश्वकर्मा द्वारा शुरू किया गया है, जो अपने पिता की वर्षों पुरानी फिटनेस परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं।

बताया जाता है कि टनकपुर में सबसे पहले जिम खोलने का रिकॉर्ड भी अशोक विश्वकर्मा के नाम रहा है। अब उनके बेटे क्रिस विश्वकर्मा ने उसी सोच और जुनून को नए अंदाज़ में आगे बढ़ाते हुए शहर को एक आधुनिक और सुविधाजनक फिटनेस सेंटर दिया है।

“द फिटनेस जोन” की सबसे खास बात यह है कि यहां का पूरा सामान और मशीनें बिल्कुल नई हैं। जिम में अत्याधुनिक एक्सरसाइज इक्विपमेंट लगाए गए हैं, जिससे युवाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इसके अलावा जिम में एसी की सुविधा उपलब्ध है और तीन तरफ से बेहतरीन वेंटिलेशन दिया गया है, जिससे वातावरण खुला, ठंडा और आरामदायक बना रहता है।

स्थानीय लोगों के अनुसार यह जिम टनकपुर का सबसे सस्ता और बेहतरीन जिम माना जा रहा है। यहां मासिक शुल्क मात्र ₹600 रखा गया है, जो आम लोगों की पहुंच में है। कम फीस और आधुनिक सुविधाओं के कारण युवाओं की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।

 

जहां एक ओर आज का युवा धीरे-धीरे नशे की ओर बढ़ता जा रहा है, वहीं क्रिस विश्वकर्मा युवाओं को फिटनेस और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। उनका उद्देश्य केवल शरीर बनाना नहीं, बल्कि युवाओं को अनुशासन, आत्मविश्वास और बेहतर स्वास्थ्य की ओर ले जाना है।

जिम के उद्घाटन की सबसे खास बात यह रही कि इसका शुभारंभ किसी वरिष्ठ व्यक्ति या नेता द्वारा नहीं कराया गया। अशोक कुमार विश्वकर्मा ने अपनी बेटी के शुभ हाथों से रिबन कटवाकर जिम का उद्घाटन कराया, जिसने पूरे कार्यक्रम को भावनात्मक और पारिवारिक स्वरूप दे दिया। इस अनोखी पहल की लोगों ने खूब सराहना की।

क्रिस विश्वकर्मा का कहना है कि उनका उद्देश्य केवल जिम चलाना नहीं, बल्कि टनकपुर के युवाओं को स्वस्थ और सकारात्मक जीवनशैली की ओर प्रेरित करना है।

“Train. Transform. Thrive.” के संदेश के साथ शुरू हुआ यह फिटनेस सेंटर आने वाले समय में टनकपुर की नई पहचान बन सकता है।

हमारे चैनल की तरफ से अशोक भाई, क्रिस विश्वकर्मा और उनके पूरे परिवार को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

उत्तराखंड में धर्मांतरण पर धामी सरकार का बड़ा प्रहार, खटीमा पुलिस ने अनुसूचित जनजाति के लोगों को गुमराह करने के आरोपी को देर रात घर से किया गिरफ्तार

टनकपुर में मेडिकल प्रतिष्ठानों पर प्रशासन का बड़ा शिकंजा, औचक जांच में एक फर्म का क्रय-विक्रय तत्काल रोका गया