टनकपुर। गंगा दशहरा पर्व के पावन अवसर पर भारत विकास परिषद के तत्वावधान में टनकपुर मुख्य बाजार में शरबत वितरण स्टॉल लगाया गया। भीषण गर्मी को देखते हुए परिषद के सदस्यों ने मां मां पूर्णागिरि धाम में दर्शन के लिए पहुंच रहे श्रद्धालुओं को मीठा शरबत पिलाकर सेवा कार्य किया।
सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने स्टॉल पर पहुंचकर शरबत ग्रहण किया और आयोजन समिति के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की। श्रद्धालुओं ने कहा कि गर्मी के मौसम में प्यासे लोगों को जल उपलब्ध कराना सबसे बड़ा पुण्य कार्य है। परिषद द्वारा किया गया यह सेवा कार्य समाज के लिए प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर परिषद के अध्यक्ष भुवन चंद जोशी, सचिव सत्य प्रकाश गुप्ता, कोषाध्यक्ष अतुल शारदा सहित राजीव आर्य, अंकुर टंडन, आलोक अग्रवाल, दीपक शारदा, राजीव अग्रवाल, कोमल टंडन, शिखा शारदा, सुधा शारदा, बीना अग्रवाल, अनीता शारदा, छवी गुप्ता, अमित जोशी आदि मौजूद रहे।
परिषद पदाधिकारियों ने बताया कि भविष्य में भी धार्मिक एवं सामाजिक अवसरों पर इसी प्रकार जनसेवा के कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।


