in , , , , , , , , ,

मानसून से पहले अलर्ट मोड में फायर स्टेशन टनकपुर, राहत-बचाव उपकरणों का हुआ व्यापक परीक्षण और कर्मचारियों को दिया गया विशेष प्रशिक्षण

भारी बारिश और आपदा से निपटने के लिए फायर स्टेशन टनकपुर पूरी तरह तैयार, कर्मचारियों को दिया गया आधुनिक उपकरणों का प्रशिक्षण

फायर स्टेशन टनकपुर में आगामी मानसून सीजन को देखते हुए आपदा प्रबंधन एवं राहत-बचाव तैयारियों को लेकर विशेष प्रशिक्षण और उपकरण परीक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम पुलिस अधीक्षक रेखा यादव के निर्देश पर स्टेशन प्रभारी अमर सिंह अधिकारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

इस दौरान फायर स्टेशन परिसर में मौजूद सभी आपदा राहत एवं बचाव उपकरणों की साफ-सफाई, तकनीकी जांच और संचालन परीक्षण किया गया। प्रशिक्षण के दौरान कर्मचारियों को प्रत्येक उपकरण की कार्यप्रणाली, क्षमता और आपातकालीन परिस्थितियों में उसके प्रभावी उपयोग की विस्तृत जानकारी दी गई। अधिकारियों ने उपकरणों को सावधानीपूर्वक संचालित कर उनकी उपयोगिता और कार्यक्षमता का निरीक्षण किया। जांच में सभी उपकरण पूरी तरह कार्यशील पाए गए।

स्टेशन प्रभारी अमर सिंह अधिकारी ने कर्मचारियों को मानसून के दौरान संभावित आपदाओं से निपटने के लिए सतर्क रहने और हर परिस्थिति में त्वरित राहत एवं बचाव कार्य के लिए तैयार रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बरसात के मौसम में भूस्खलन, जलभराव और अन्य प्राकृतिक आपदाओं की आशंका को देखते हुए फायर एवं राहत टीमों की सक्रियता बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है।

कार्यक्रम में जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण चम्पावत की टीम ने भी भाग लिया। टीम द्वारा फायर स्टेशन के कर्मचारियों को आधुनिक आपदा उपकरणों के संचालन, सुरक्षा उपायों और आपातकालीन परिस्थितियों में बेहतर समन्वय के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य मानसून सीजन के दौरान किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी राहत-बचाव कार्य सुनिश्चित करना रहा, ताकि जनहानि और नुकसान को न्यूनतम किया जा सके।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

NH चौड़ीकरण के खिलाफ टनकपुर में फूटा जनाक्रोश, सैकड़ों प्रभावित परिवारों ने तहसील पहुंच दर्ज कराईं आपत्तियां, आबादी क्षेत्र से बाहर बाईपास निर्माण की उठाई मांग

गंगा दशहरा के अवसर पर टनकपुर में मानव सेवा का अनूठा उदाहरण, भारत विकास परिषद ने हजारों श्रद्धालुओं को पिलाया ठंडा शरबत, भीषण गर्मी में श्रद्धालुओं को राहत देने के उद्देश्य से लगाया शरबत वितरण शिविर।