in , , , ,

वट सावित्री पर्व पर कुमाऊनी महिला क्लब का भव्य धार्मिक आयोजन, भक्ति गीतों और मातृशक्ति की आस्था से भक्तिमय हुआ विष्णुपुरी कॉलोनी का वातावरण

कुमाऊनी महिला क्लब के वट सावित्री कीर्तन में उमड़ा श्रद्धा और सौभाग्य का सागर, महिलाओं ने सिंदूर लगाकर मांगा अखंड सुहाग का आशीर्वाद

वट सावित्री के पावन अवसर पर कुमाऊनी महिला क्लब द्वारा श्रद्धा, भक्ति और उल्लास से ओतप्रोत भव्य कीर्तन का आयोजन क्लब की मीडिया प्रभारी श्रीमती ऋचा भट्ट जी के विष्णुपुरी कॉलोनी स्थित निवास पर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब की अध्यक्षा श्रीमती सुमन वर्मा जी ने की। पूरे वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा, मातृशक्ति की आस्था और सनातन संस्कृति की मधुर छटा बिखरी रही।

कीर्तन का शुभारंभ प्रथम पूज्य भगवान गणपति के मंगलमय भजन से हुआ। इसके पश्चात मातृशक्ति ने मां भगवती, भगवान शिव, श्रीराम और कान्हा जी के मधुर भजनों का भावपूर्ण गायन कर वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

“शुक्रिया-शुक्रिया मां तेरा शुक्रिया…”,

“सुहाग अम्बे गौरी, हम सबको देना सुहाग…”,

“वट सावित्री मां…”,

“मेरे शंकर मेरे भोले बाबा…” तथा

“मेरे घर राम आए हैं…”

जैसे भजनों पर महिलाएं भक्ति भाव में झूम उठीं।

भजनों की मधुर स्वर लहरियों के बीच महिलाओं ने नृत्य कर अपनी श्रद्धा और उल्लास का सुंदर प्रदर्शन किया। ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो पूरा वातावरण देवी-देवताओं की कृपा से आलोकित हो उठा हो।

कार्यक्रम के समापन पर सभी महिलाओं ने एक-दूसरे को सिंदूर लगाकर अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि एवं मंगलमय जीवन की कामना करते हुए आशीर्वचन दिए। यह दृश्य भारतीय संस्कृति, नारी शक्ति और पारंपरिक मूल्यों की अनुपम झलक प्रस्तुत कर रहा था।

इस अवसर पर क्लब की संरक्षिका डॉ. प्रभा जोशी, उपाध्यक्ष श्रीमती हेमा जोशी, सचिव पुष्पा मुरारी, उपसचिव दीप्ति चंद, कोषाध्यक्ष पूनम गरकोटी, उप कोषाध्यक्ष रेनू चंद, सह मीडिया प्रभारी आशा पुजारी, सांस्कृतिक मंत्री अनिता नैथानी, सह सांस्कृतिक मंत्री गीता प्रजापति, कुसुम जोशी, रेखा जोशी, नंदा धामी, कमला चंद, सीमा तिवारी, राजेश्वरी, शांति जोशी, हिमानी जोशी सहित अनेक महिला सदस्य उपस्थित रहीं।

वट सावित्री के इस पावन आयोजन ने न केवल धार्मिक आस्था को सुदृढ़ किया, बल्कि महिलाओं के बीच प्रेम, एकता, संस्कृति और पारिवारिक मूल्यों की सुंदर भावना को भी और अधिक प्रगाढ़ बना दिया।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन का कार्यपालक निदेशक आदित्य गौतम ने किया निरीक्षण, अधिकारियों-कर्मचारियों संग की अहम बैठक

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर टनकपुर में महंगाई के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, नगर अध्यक्ष श्याम कुमार के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला दहन