in , , , , , , , , ,

उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर टनकपुर में महंगाई के खिलाफ बड़ा प्रदर्शन, नगर अध्यक्ष श्याम कुमार के नेतृत्व में भाजपा सरकार का पुतला दहन

“महंगाई की मार से जनता बेहाल” — टनकपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा, चड्डा चौराहे पर फूंका पुतला

टनकपुर में महंगाई के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, भाजपा सरकार का पुतला दहन

टनकपुर। लगातार बढ़ती महंगाई, घरेलू गैस, पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में आज उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर टनकपुर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। नगर अध्यक्ष श्याम कुमार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चड्डा चौराहे पर भाजपा सरकार का पुतला दहन कर केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि महंगाई की मार से आम जनता बेहाल हो चुकी है। रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल के लगातार बढ़ते दामों ने लोगों का जीवन कठिन बना दिया है। कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों पर सवाल उठाते हुए आम जनता को राहत देने की मांग की।

इस मौके पर पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल ने कहा कि केंद्र सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। वहीं नगर अध्यक्ष श्याम कुमार ने कहा कि कांग्रेस जनता की आवाज को लगातार बुलंद करती रहेगी और महंगाई के खिलाफ संघर्ष जारी रहेगा।

प्रदर्शन में डॉ. वी.के. जोशी, सूरज मिश्रा, पान सिंह, राहुल राज, अर्जुन शर्मा, कारण सिंह, राहुल कुमार गौड़, विनोद बडोला, आदिल, एडवोकेट शाहवेज, सौरव गिरी, अमन रावत, आसिफ खान, अयान, इरशाद अंसारी और अदनान सहित कई कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वट सावित्री पर्व पर कुमाऊनी महिला क्लब का भव्य धार्मिक आयोजन, भक्ति गीतों और मातृशक्ति की आस्था से भक्तिमय हुआ विष्णुपुरी कॉलोनी का वातावरण

“टनकपुर-चम्पावत में पर्यटन क्रांति की शुरुआत: टूर मैनेजर प्रशिक्षण कार्यक्रम से युवाओं को मिलेगा रोजगार का सुनहरा अवसर”