in , , , , , ,

नगर पालिका परिषद टनकपुर का स्वच्छता अभियान जारी, बस अड्डे के आसपास नाले हुए साफ

नगर पालिका परिषद टनकपुर की पहल, शहर को स्वच्छ बनाने की दिशा में मजबूत कदम

टनकपुर में नगर पालिका द्वारा नालों की सफाई, स्वच्छता अभियान जारी।

 

टनकपुर नगर पालिका परिषद द्वारा आज टनकपुर रोडवेज बस अड्डा के आसपास स्थित नालों की व्यापक सफाई कराई गई। सफाई अभियान के तहत काफी समय से जमी गंदगी और कचरे को हटाकर नालों को पूरी तरह साफ किया गया, जिससे क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था में सुधार देखने को मिला।

नगर पालिका परिषद टनकपुर द्वारा शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाए रखने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न वार्डों और सार्वजनिक स्थानों पर साफ-सफाई कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में रोडवेज बस अड्डा जैसे व्यस्त क्षेत्र में नालों की सफाई कर नागरिकों को राहत दी गई है।

इस अवसर पर नगर पालिका परिषद टनकपुर की अध्यक्ष महोदया के नेतृत्व में किए जा रहे स्वच्छता कार्यों की स्थानीय नागरिकों ने सराहना की। अध्यक्ष महोदया द्वारा नगर को स्वच्छ रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं, जिसका सकारात्मक असर शहर की साफ-सफाई व्यवस्था पर साफ दिखाई दे रहा है।

नगर पालिका के सफाई कर्मियों एवं समस्त स्टाफ द्वारा पूरी मेहनत और जिम्मेदारी के साथ कार्य किया जा रहा है, जो प्रशंसा के पात्र हैं। नगर पालिका परिषद ने आम जनता से भी अपील की है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें और गंदगी न फैलाएं।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुख्यमंत्री धामी का संवेदनशील निर्णय: नर्सिंग कॉलेज का नाम स्व. अंकिता भंडारी के नाम पर

रणकोची धाम में मुख्यमंत्री का जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान पुष्कर सिंह धामी ने डीएम मनीष कुमार की खुलकर की प्रशंसा