in , , , , , ,

रणकोची धाम में मुख्यमंत्री का जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान पुष्कर सिंह धामी ने डीएम मनीष कुमार की खुलकर की प्रशंसा

जनता के मुताबिक जिलाधिकारी मनीष कुमार अब तक के सबसे सक्रिय डी एम

चंपावत।

रणकोची धाम में आयोजित क्षेत्रीय जनता से संवाद एवं जनकल्याण का संकल्प कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चंपावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार की खुलकर प्रशंसा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि जिलाधिकारी मनीष कुमार हमेशा जनता के बीच रहते हैं और निरंतर उत्कृष्ट कार्य कर रहे हैं। वे आमजन की समस्याओं को गंभीरता से सुनकर उनका त्वरित समाधान कर रहे हैं, जो प्रशासन की संवेदनशीलता और कार्यकुशलता का उदाहरण है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड सरकार द्वारा संचालित “जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार” कार्यक्रम को चंपावत जनपद में सबसे पहले संपूर्ण किया जा रहा है। इसका मुख्य कारण यह है कि यहां जिला प्रशासन लगातार जनता की प्रत्येक समस्या का समाधान कर रहा है। उन्होंने कहा कि चंपावत में प्रशासन और जनता के बीच बेहतर समन्वय देखने को मिल रहा है।

जनता के अनुसार, चंपावत के जिलाधिकारी मनीष कुमार अब तक के सबसे सक्रिय जिलाधिकारी माने जा रहे हैं, जिन्होंने प्रशासन को जनसेवा का सशक्त माध्यम बनाया है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने यह भी कहा कि विनोद कुमार सुमन और मुख्य सचिव आनंद वर्धन द्वारा गठित रिपोर्टिंग ग्रुप में भी चंपावत जनपद की रिपोर्ट सबसे पहले प्रस्तुत की जाती है, जो जिले की कार्यप्रणाली और प्रगति को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वे शुरू से ही चंपावत को “आदर्श चंपावत” बनाने के संकल्प के साथ जुड़े हुए हैं, और इस दिशा में जिलाधिकारी मनीष कुमार की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण रही है। राज्य सरकार और जिला प्रशासन मिलकर विकास, पारदर्शिता और जनकल्याण के नए मानक स्थापित कर रहे हैं।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने यह भी दोहराया कि राज्य सरकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है, और चंपावत इस दिशा में पूरे प्रदेश के लिए एक प्रेरणादायी मॉडल बनकर उभर रहा है।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नगर पालिका परिषद टनकपुर का स्वच्छता अभियान जारी, बस अड्डे के आसपास नाले हुए साफ

फायर स्टेशन टनकपुर बना उत्तराखंड का ‘बेस्ट फायर स्टेशन 2025’