टनकपुर। आईटीआई टनकपुर में विश्वकर्मा योजना के तहत 45वें बैच का प्रशिक्षण सफलतापूर्वक पूर्ण होने पर अभ्यर्थियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर संस्थान में एक संक्षिप्त कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के दौरान अधिकारियों ने बताया कि विश्वकर्मा योजना के माध्यम से अब तक 718 अभ्यर्थियों को प्रशिक्षित किया जा चुका है, जो संस्थान के लिए एक उल्लेखनीय उपलब्धि है। इस अवसर पर श्री गिरीश चंद्र जोशी, चंपावत DPMU श्री योगेश मेलकानी, मुख्य प्रशासनिक अधिकारी श्रीमती उमा रावत, प्रशासनिक अधिकारी श्री विजय गुप्ता, आशीष कुमार, गीता देवी, तथा ट्रेनर ममता और आंचल उपस्थित रहे।
डीपीएम योगेश मेलकानी और श्री गिरीश जोशी ने अपने संबोधन में कहा कि विश्वकर्मा योजना की सफलता इस बात का प्रमाण है कि कौशल विकास के क्षेत्र में हम लगातार प्रगति कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आगे भी प्रशिक्षण की गुणवत्ता में और सुधार करते हुए अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार-मुखी शिक्षा से जोड़ने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जाएंगे।


