in , , , , ,

टनकपुर आईटीआई में पीएम विश्वकर्मा योजना का Day Zero Assessment शुरू

उत्तराखंड में कौशल विकास का केंद्र बना टनकपुर आईटीआई, विश्वकर्मा योजना में सबसे आगे

आईटीआई टनकपुर में आज पीएम विश्वकर्मा योजना के तहत Day Zero Assessment Exam का विधिवत शुभारंभ हुआ। परंपरागत कौशलों को नई पहचान दिलाने और उन्हें आधुनिक रोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से चलाई जा रही यह योजना उत्तराखंड में उल्लेखनीय सफलता दर्ज कर रही है।

गौरतलब है कि राजकीय आईटीआई टनकपुर पूरे उत्तराखंड में लगातार नंबर-वन स्थान बनाए हुए है। प्रशिक्षुओं को गुणवत्तापूर्ण प्रशिक्षण प्रदान करने में संस्थान ने राज्यभर में एक अलग पहचान स्थापित की है।

इस सफलता में प्रधानाचार्य के नेतृत्व के साथ-साथ कनिष्ठ सहायक आशीष कुमार, प्रशासनिक अधिकारी विजय नेगी, प्रशासनिक अधिकारी किरण देवी, तथा DPMU चंपावत के योगेश मेलकानी का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। इनके समन्वित प्रयासों ने प्रशिक्षण व्यवस्था को मजबूत और प्रभावी बनाया है।

 

अब तक आईटीआई टनकपुर में कुल 778 विश्वकर्माओं को उच्च गुणवत्ता वाले प्रशिक्षण प्रदान किए जा चुके हैं। इससे न केवल स्थानीय युवाओं के कौशल विकास को बढ़ावा मिला है, बल्कि केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति में भी महत्वपूर्ण वृद्धि हुई है।

पीएम विश्वकर्मा योजना के माध्यम से पारंपरिक कारीगरों को आधुनिक तकनीक, औज़ार और प्रशिक्षण उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे स्वरोजगार एवं रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। टनकपुर आईटीआई की यह उपलब्धि उत्तराखंड ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बनी हुई है।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्वच्छ टनकपुर की ओर बड़ा कदम: नगर पालिका का अभियान असरदार, पर्यावरण मित्रों की भूमिका सराहनीय

आईटीआई टनकपुर में विश्वकर्मा योजना का 45वाँ बैच पूरा, अभ्यर्थियों को वितरित हुए प्रमाण पत्र