in , , , ,

विश्व दिव्यांगजन दिवस पर टनकपुर में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन

दिव्यांगजनों के अधिकारों पर न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी ने दी विस्तृत जानकारी

टनकपुर। माननीय सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चंपावत के निर्देश पर विश्व दिव्यांगजन दिवस के अवसर पर आज 3 दिसंबर 2025 को बाह्य न्यायालय, टनकपुर में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय काजल रानी ने की, जबकि संचालन पीएलबी विजेंद्र अग्रवाल द्वारा किया गया।

 

शिविर के दौरान न्यायिक मजिस्ट्रेट माननीय काजल रानी ने उपस्थित दिव्यांगजनों को उनके कानूनी अधिकारों, संवैधानिक संरक्षण, तथा सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि दिव्यांगता को किसी भी प्रकार की कमजोरी न समझा जाए। इसी संदर्भ में उन्होंने विश्व प्रसिद्ध वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का उदाहरण देते हुए बताया कि संकल्प और प्रतिभा किसी भी शारीरिक बाधा से बड़ी होती है।

माननीय काजल रानी ने उपस्थित पीएलबी सदस्यों को निर्देशित किया कि वे जमीनी स्तर पर सक्रिय रहकर दिव्यांगजनों को उनके अधिकारों और योजनाओं का वास्तविक लाभ दिलाएँ। उन्होंने कहा कि समाज का दायित्व है कि वह दिव्यांगजनों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग दोनों का परिचय दे।

 

कार्यक्रम में प्रशासनिक अधिकारी विजय वर्मा, भारतीय स्टेट बैंक टनकपुर शाखा के प्रबंधक पंकज जी, पीएलबी इजहार अली, अर्जुन सिंह, विजेंद्र अग्रवाल, दीपा देवी, शमशाद बानो, किरण गतौली, हरिप्रिया जोशी, पूजा जोशी, प्रकाश चंद्र सोनी, रितु महर, सोनीजहां, रीता कनौजिया, प्रियंका पचौली, राधिका अधिकारी, अर्चना लोहानी, रफीक खान तथा प्रो बोनो पीएलवी सुरेश उप्रेती, सुनीता टम्टा और रोहित मंडल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

शिविर में दिव्यांगजन गीता देवी, इरशाद अहमद, शरद कुमार कश्यप, दयाराम, राधिका अधिकारी, रोशन लाल, अतिकुर रहमान आदि भी उपस्थित थे। सभी दिव्यांगजनों को माननीय न्यायिक मजिस्ट्रेट काजल रानी द्वारा सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक पंकज जी की विशेष सहभागिता सराहनीय रही।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

आईटीआई टनकपुर में विश्वकर्मा योजना का 45वाँ बैच पूरा, अभ्यर्थियों को वितरित हुए प्रमाण पत्र

बेरोज़गारी बनाम जनस्वास्थ्य: 391 फार्मासिस्ट पदों पर टिकी ग्रामीण स्वास्थ्य की साँसें