आज मदर्स डे के पावन अवसर पर वार्ड नंबर 7 में मंडल अध्यक्ष तुलसी कुंवर के नेतृत्व में मातृशक्ति द्वारा विशेष स्वच्छता एवं पौधारोपण संरक्षण अभियान चलाया गया। इस दौरान महिलाओं ने अपनी “धरती मां” को स्वच्छ रखने का संकल्प लेते हुए क्षेत्र में साफ-सफाई की तथा पौधों की देखरेख कर उन्हें जल अर्पित किया।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने पर्यावरण संरक्षण को समाज की सबसे बड़ी जिम्मेदारी बताते हुए कहा कि जिस प्रकार मां अपने परिवार का पालन-पोषण करती है, उसी प्रकार धरती मां भी हमें जीवन प्रदान करती है। इसलिए उसकी सेवा और सुरक्षा करना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है।
इस अभियान में वार्ड नंबर 7 की श्रीमती सोमा देवी, श्रीमती कमलेश देवी, श्रीमती शिखा देवी, श्रीमती नीलम, श्रीमती कविता कुंवर, श्रीमती पदमा देवी, बबीता देवी, सुनीता, श्रीमती लता एवं श्रीमती नीरज सहित वार्ड की समस्त मातृशक्ति ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

मदर्स डे के अवसर पर आयोजित इस प्रेरणादायक कार्यक्रम ने स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक एकता का सुंदर संदेश दिया।


