in , , , , , , , , ,

बनबसा में दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी ने किया अपने नए कार्यालय का उद्घाटन, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास कार्यों की जमकर सराहना

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में 2027 में फिर बनेगी भाजपा सरकार — बनबसा में कार्यालय उद्घाटन के दौरान हेमा जोशी का बड़ा बयान

बनबसा में दर्जा राज्य मंत्री हेमा जोशी के कार्यालय का उद्घाटन, 2027 में रिकॉर्ड जीत का दावा

बनबसा। उत्तराखंड सरकार में दर्जा राज्य मंत्री एवं शहरी पर्यावरण संरक्षण परिषद की उपाध्यक्ष हेमा जोशी ने आज बनबसा में अपने नए कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया। उद्घाटन कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं, आसपास के लोगों तथा परिवारजनों की उपस्थिति रही।

कार्यक्रम के दौरान हेमा जोशी ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रदेश सरकार लगातार विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने भावुक अंदाज में मुख्यमंत्री धामी का धन्यवाद करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नई दिशा में आगे बढ़ रहा है।

हेमा जोशी ने आगामी विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर भी बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि भाजपा इस बार रिकॉर्ड तोड़ जीत दर्ज करेगी। उन्होंने कहा कि पिछली बार भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में भाजपा ने पूरे उत्तराखंड में ऐतिहासिक सफलता हासिल की थी और जनता का विश्वास लगातार पार्टी के साथ बढ़ रहा है।

उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि भाजपा सरकार आम जनता, महिलाओं और युवाओं के हित में निरंतर कार्य कर रही है।

इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि दीपक रजवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष कमलेश भट्ट, जिला पंचायत सदस्य सरोज चंद, नगर पालिका अध्यक्ष बनबसा गीता देवी नगर पालिका बनबसा अधिशासी अधिकारी दीपक बुडलाकोटी, जिला अध्यक्ष दीपा जोशी, सुनीता मुरारी, अमित जोशी सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Shubham Gaur

Written by Shubham Gaur

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

टनकपुर में भाजपा महिला मोर्चा का बड़ा हमला — झूठे गैंगरेप प्रकरण पर कांग्रेस को घेरा, कहा “महिलाओं और बेटियों के नाम पर राजनीति करना बंद करे विपक्ष”

🔥 टनकपुर में देर रात भीषण अग्निकांड से मचा हड़कंप, कई दुकानें जलकर राख — फायर टीम ने घंटों की मशक्कत के बाद पाया आग पर काबू, जिलाधिकारी ने राहत और मुआवजे का दिया भरोसा